Move to Jagran APP

यूपीः सुहागरात पर पत्नी से दरिंदगी, सुनकर आपकी भी कांप जाएगी रूह

जानकारी सामने आई है कि दूल्हे ने सुहागरात पर हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दुल्हन पर लोहे की नुकीली रॉड से वार किया।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 13 Jul 2018 10:03 AM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 10:14 AM (IST)
यूपीः सुहागरात पर पत्नी से दरिंदगी, सुनकर आपकी भी कांप जाएगी रूह
यूपीः सुहागरात पर पत्नी से दरिंदगी, सुनकर आपकी भी कांप जाएगी रूह

गाजियाबाद (जेएनएन)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मोदीनगर में नई नवेली दुल्हन के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी की पहली रात ही पति जुल्म की इंतेहा पार करते हुए दुल्हन से हैवान की तरह पेश आया। इससे दुल्हन को मानसिक और शारीरिक आघात पहुंचा है। पीड़ित नवविवाहिता को गंभीर हालत में गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एसपी बागपत ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। दुल्हन के परिवार वालों का कहना है कि वह लोग 11 जुलाई की रात सिंघावली अहीर थाने के एसएचओ से मिले थे और तहरीर दी है।

loksabha election banner

शिक्षक पति ने निर्भया कांड की याद दिला दी
जानकारी सामने आई है कि दूल्हे ने सुहागरात पर हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दुल्हन पर लोहे की नुकीली रॉड से वार किया। 16 दिसंबर 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया कांड में भी आरपियों ने चलती बस में इसी तरह से निर्भया के साथ दरिदंगी की थी। हैरानी की बात है कि आरोपी पति पेशे से शिक्षक है। पीड़िता के परिवार वालों ने पति, सास और ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि, इस दरिंदगी के पीछे की वजहों का पता नहीं चला है।

दोनों बहनों का एक साथ हुआ था निकाह
जानकारी के मुताबिक, निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने पीड़ित युवती और उसकी छोटी बहन का आठ जुलाई को एक साथ निकाह हुआ था। पीड़िता की ससुराल बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में है।

पीड़िता के भाई ने कराया अस्पताल में भर्ती
पीड़िता के भाई की मानें तो शादी के अगले दिन जब वह बहन की ससुराल पहुंचा तो पता चला कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। कमरे में पहुंचा तो उसकी बहन बेहोशी की हालत में पड़ी थी। इसके बाद भाई ने गंभीर हालत में अपनी बहन को ससुराल के कुछ सदस्यों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया। 

डॉक्टरों ने बताया गंभीर हालत में है दुल्हन
वहीं, अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि दुल्हन की हालत गंभीर है। रॉड से चोट के चलते उसकी आंतें कट गई हैं। डॉक्टर की मानें तो पीड़िता के अंदरूनी अंगों में भी क्षति पहुंची है। 

जनवरी में पाकिस्तान में आई थी एेसी ही दरिंदगी
जनवरी महीने में पाकिस्तान में भी इसी तरह का एक शर्मनाक मामला सामने आया था। जहां निकाह करने के बाद सुहागरात के समय दूल्हे ने अपनी बीवी के साथ लोहे की रॉड से दरिंदगी की। बुरी तरह जख्मी हुई नई दुल्हन की रिसेप्शन के दिन मौत हो गई थी।

एक अस्पताल की डॉक्टर ने इस मामले की सूचना ट्विटर के जरिए लोगों तक पहुंचाई थी। इस तरह के मामले की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। बाद में खबर मिली थी कि इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की मानसिक स्थति खराब है।

यह भी पढ़ेंः बुराड़ी फांसीकांड में सबसे बड़ा खुलासा, जानिये- आखिर में किसने ने दी जान

यह भी पढ़ेंः बुराड़ी फांसीकांडः धीरे-धीरे ही सही अपनी खामोशी तोड़ रही 11 मौतों वाली वह गली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.