नेशनल लेवल की महिला टेनिस खिलाड़ी का बना रहा था वीडियो, फिर क्या हुआ पढ़ें खबर
बुधवार को भी वीडियो बनाते समय राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी ने खुद और आसपास के लोगों ने जब उसे मना किया, तो आरोपी विवेक झगड़ा करने लगा।
By Edited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 08:49 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 10:22 AM (IST)
गुरुग्राम, जेएनएन। यहां के एक सेक्टर में रहने वाली राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी ने अपने पड़ोसी के खिलाफ वीडियो बनाने की शिकायत दी है। घटना बुधवार दोपहर की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित घटना के बाद से फरार है।
पुलिस के मुताबिक टेनिस खिलाड़ी ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह एक विश्वविद्यालय की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर टेनिस खेलती है। विवेक ग्रोवर घर आते-जाते समय उनका वीडियो बनाता है। एक दो बार मना किया तो गाली दी।
बुधवार को भी वीडियो बनाते समय उसने खुद और आसपास के लोगों ने जब उसे मना किया, तो वह झगड़ा करने लगा। सेक्टर-10 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने बताया विवेक के खिलाफ मामला दर्ज आरोपित की तलाश की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें