विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: देखिए क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर को उनके जन्मदिवस पर उनकी फाउंडेशन से जुड़े बच्चों और अन्य ने कैसे दी शुभकामनाएं

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Thu, 14 Oct 2021 02:23 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 06:11 PM (IST)

14 अक्टूबर 1981 को देश की राजधानी दिल्ली में गौतम गंभीर का जन्म हुआ था आज उनका 40वां जन्मदिन है। ...और पढ़ें

14 अक्टूबर 1981 को देश की राजधानी दिल्ली में गौतम गंभीर का जन्म हुआ था,
14 अक्टूबर 1981 को देश की राजधानी दिल्ली में गौतम गंभीर का जन्म हुआ था,

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। क्रिकेट की पिच पर अपनी दमदार पारी खेलने के बाद अब गौतम गंभीर राजनीति की पिच के माध्यम से जनसेवा भी बखूबी कर रहे हैं। 14 अक्टूबर 1981 को देश की राजधानी दिल्ली में गौतम गंभीर का जन्म हुआ था, आज उनका 40वां जन्मदिन है। राजनीति में आने से पहले गौतम गंभीर ने एक दशक से ज्यादा समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है और क्रिकेट में अपनी एक अलग मुकाम और पहचान बनाई थी। एक खास बात और है कि गौतम गंभीर के ही दम पर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 का फाइनल मुकाबला जीता था। इसके पीछे एक बड़ी वजह ये थी कि उस मैच में गौतम ही सबसे बड़े रन स्कोरर थे।

गौतम गंभीर बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने देश के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेली। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद अब वे नई दिल्ली की पूर्वी दिल्ली लोकसीट से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद भवन तक पहुंचे हैं। राजनीति में आने के बाद अब वो अपने राजनैतिक विरोधियों पर भी जमकर बरसते हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर राजनीति, फिल्म जगत और अन्य खास लोगों ने उनको अपने-अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट ट्विटर से शुभकामनाएं दीं।

हंस राज हंस ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा है कि पूर्वी दिल्ली से मेरे सांसद साथी श्री @GautamGambhir जी को जन्मदिन की विशेष शुभकामनाएं। खेल जगत से लेकर राजनैतिक एवं सामाजिक हर क्षेत्र मे आपने सफलतापूर्वक कार्य किया और भविष्य मे भी ऐसे ही आप जनसेवा में तत्पर रहें । ईश्वर आपको स्वस्थ्य और दीर्घायु रखे ।

गाजियाबाद से सांसद जनरल विजय कुमार सिंह ने लिखा है कि लोकप्रिय सांसद श्री @GautamGambhir को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। क्रिकेट के मैदान से ले कर लोक सेवा की भूमि पर आपका कार्य आपके बारे में बोलता है। दिल्ली में आपके द्वारा हो रहे कार्य यह सिद्ध करते हैं कि सिर्फ विज्ञापन देने से लोककल्याण संभव नहीं। ईश्वर आपको दीर्घायु बनायें।

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर व पूर्वी दिल्ली से लोकप्रिय लोकसभा सांसद मा० श्री गौतम गंभीर जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है कि लोकप्रिय सांसद, पूर्व क्रिकेटर, युवा साथी श्री @GautamGambhir जी को जन्मदिन पर आत्मीय बधाई! परमपिता परमात्मा से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

इसके अलावा कैलाश चौधरी, रामचरन बोहरा, मुनफ पटेल, कुलदीप यादव, डा.सुमेर सिंह सोलंकी, दिलीप पटेल, संबित पात्रा, सोनाली जेटली बख्शी, रमेश विधुड़ी, डॉ.हर्षवर्धन के अलावा अन्य लोगों ने भी शुभकामनाएं दी।