विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीड़िता के पिता के नहीं टूटे हौसले; केस वापस लेने का बनाया आरोपितों के दोस्तों ने दबाव, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Abhi Malviya
Published: Fri, 31 Mar 2023 10:35 PM (IST)

तिगड़ी इलाके में नाबालिग से छेड़छाड़ का केस वापस नहीं लेने पर आरोपित के सहयोगियों ने पीड़िता के पिता की ...और पढ़ें

नाबालिग से छेड़छाड़ का केस वापस नहीं लेने पर आरोपित के सहयोगियों ने पीड़िता के पिता की पिटाई कर दी।
नाबालिग से छेड़छाड़ का केस वापस नहीं लेने पर आरोपित के सहयोगियों ने पीड़िता के पिता की पिटाई कर दी।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। तिगड़ी इलाके में नाबालिग से छेड़छाड़ का केस वापस नहीं लेने पर आरोपित के सहयोगियों ने पीड़िता के पिता की पिटाई कर दी। मामले की सूचना पुलिस को देने पर आरोपित मौके से धमकी देकर फरार हो गए। तिगड़ी थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ जेजे कैंप, तिगड़ी में रहती है। उनके पिता निजी कंपनी में सफाई कर्मचारी हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता के पिता ने बताया कि 29 मार्च को वह अपने काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आकाश नाम के युवक ने उन्हें रोका और आरोपित राहुल पर दर्ज केस वापस लेने का दवाब बनाने लगा।

आरोपित ने उन्हें पैसे देने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पैसे लेने से मना कर दिया। इस पर आरोपित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनकी जमकर पिटाई की। आरोपितों से बचकर पीड़ित शख्स सड़क पर भागने लगे तो आरोपितों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। पीड़ित किसी तरह से जान बचाकर अपने घर में घुस गए और गेट बंद कर दिया। तो आरोपितों ने उनके घर पर पथराव करना शुरू कर दिया।

पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपित वहां से केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मौके पर तिगड़ी थाना पुलिस पहुंची और पीड़ित पिता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।