विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nizamuddin Corona Cases: तब्लीगी जमात से जुड़े पुरानी दिल्ली के लिंक, इलाके में मची खलबली

By Mangal YadavEdited By:
Published: Tue, 31 Mar 2020 06:03 PM (IST)

Coronavirus पुरानी दिल्ली के मुस्लिम बाहुल इलाके में कई लोगों के तब्लीगी जमात से संबंध है। ये भी नियमित रूप से आ जा रहे थे।

Nizamuddin Corona Cases: तब्लीगी जमात से जुड़े पुरानी दिल्ली के लिंक, इलाके में मची खलबली
Nizamuddin Corona Cases: तब्लीगी जमात से जुड़े पुरानी दिल्ली के लिंक, इलाके में मची खलबली

नई दिल्ली, नेमिष हेमंत। निजामुद्दीन दरगाह के नजदीक तब्लीगी जमात के मुख्यालय में दो हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी और उनके कोराना से पीडि़त के मामले ने पुरानी दिल्ली इलाके में खलबली मचा दी है। चंद किमी के दूरी पर स्थित पुरानी दिल्ली के मुस्लिम बाहुल इलाके में कई लोगों के तब्लीगी जमात से संबंध है। ये भी नियमित रूप से आ जा रहे थे।

वहीं, तब्लीगी मुख्यालय से निकली कई जमातें पुरानी दिल्ली के कई मस्जिदों और धार्मिक स्थानों पर डेरा डाले हुई थी। ये लोग स्थानीय लोगों से भी घुल मिल रहे थे। पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों की शिनाख्त करने तथा इन लोगों को जांच के लिए ले जाने के बाद इलाके में खौफ का माहौल देखा जा रहा है। हालांकि, कई धार्मिक नेता अब भी इसे सरकार की साजिश बताकर इतने बड़े मामले पर पर्दा डालने में लगे हुए हैं।

घरों में आइसोलेट होने की अपील

सूत्रों के मुताबिक विभिन्न राज्यों से मरकज में शामिल होने धार्मिक लोग आए थे। लॉक डाउन की स्थिति में इन्हें पुरानी दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव, जामा मस्जिद व कसाबपुरा इलाके के मस्जिदों और धार्मिक स्थानों पर ठहराया गया था। ईदगाह में भी काफी लोग ठहरे थे। इनकी तलाश में पहुंची पुलिस ने मस्जिदों और धार्मिक स्थानों का ताला खुलवाकर पुलिस ले गई है। साथ ही इलाके में ऐलान भी किया जा रहा है जो भी लोग इनके संपर्क में आए थे, वह खुद ही बता दें और घरों में आइसोलेट हो जाएं।

संदेह की जद में दरगाह फैज इलाही

मरकज तुर्कमान गेट स्थित दरगाह फैज इलाही भी इस प्रकरण में संदेह की जद में है। कोई तीन साल पहले तबलीगी जमात में दो फाड़ होने के बाद एक का मुख्यालय यहां से संचालित हो रहा है। इसमें भी देश-विदेश के लोगों का धार्मिक जुटान होता है। इसके कारण तुर्कमान गेट के निवासियों में चिंता का माहौल है और प्रशासन से भी इस मुख्यालय के जांच की मांग कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।