Move to Jagran APP

COVID19: दिल्ली के द्वारका में Home Quarantine नियमों का उल्लंघन करने पर 33 FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने COVID-19 से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को द्वारका जिले में 21 एफआइआर दर्ज की गई है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 04:22 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 04:45 PM (IST)
COVID19: दिल्ली के द्वारका में Home Quarantine नियमों का उल्लंघन करने पर 33 FIR दर्ज
COVID19: दिल्ली के द्वारका में Home Quarantine नियमों का उल्लंघन करने पर 33 FIR दर्ज

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली में कोरोना संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कुछ संदिग्ध लोग कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने COVID-19 से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को द्वारका जिले के विभिन्न पुलिस थानों में 21 एफआइआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही दिल्ली में अब तक 33 केस दर्ज हो चुके हैं। 

loksabha election banner

नियम का मजाक बनाने वाले लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और महामारी रोग अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

इसके अलावा साउथ दिल्ली में 8, नॉर्थ जिले में 2 और एक-एक केस नॉर्थ-वेस्ट और सेंट्रल जिले में दर्ज किए गए हैं। होम क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने पर अब तक 33 एफआइआर दर्ज की जा चुकी है।

लॉकडाउन में तीन हजार से अधिक लोग हिरासत में लिए गए

घर-घर और गली-गली तक दिल्ली पुलिस व प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के बारे में जागरुकता फैलाने के बावजूद लोग इसका उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में 3,195 लोगों को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी एसीपी अनिल मित्तल के मुताबिक इनमें बिना किसी जरूरी काम के घर से निकले 365 लोगों के वाहनों को जब्त कर लिया गया।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 156 एफआइआर भी दर्ज की गई हैं। यह कार्रवाई बृहस्पतिवार देर रात से लेकर शुक्रवार शाम पांच बजे तक दिल्ली पुलिस ने की। एक हजार से अधिक लोगों को दिए गए ऑनलाइन पास दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को आवश्यक सेवा से जुड़े 931 जरूरतमंद लोगों को मूवमेंट पास जारी किए। पास बनवाने वालों की भीड़ को देखते हुए ऑनलाइन पास भी जारी किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को 1327 लोगों को मूवमेंट पास जारी किए गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.