Move to Jagran APP

द्वारका नॉर्थ इलाके में दीवार पर लिखे मिले विवादित नारे, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

दिल्ली के द्वारका नॉर्थ इलाके में एक पार्क की दीवार पर विवादित नारे लिखे हुए मिले हैं। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंच कर उन्होंने आनन-फानन में उसे हटाया। पुलिस अब अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Tue, 11 Jun 2024 03:51 PM (IST)
द्वारका नॉर्थ इलाके में दीवार पर लिखे मिले विवादित नारे, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
द्वारका नॉर्थ इलाके में दीवार पर लिखे मिले विवादित नारे। फाइल फोटो

गौतम मिश्रा, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली। (Delhi Crime News) द्वारका नॉर्थ इलाके में एक पार्क की दीवार पर आपत्तिजनक नारे लिखे मिले हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन नारे को मिटा दिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस (Delhi Police) अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम को द्वारका के सेक्टर-13 में स्थित डीडीए पार्क की दीवार पर 'फ्री कश्मीर' लिखे जाने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की और नारे को मिटा दिया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक सूचना पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: Delhi Crime: चोरी करके भाग रहे बदमाश ने चलाई गोली, दोस्त की हुई थी मौत; अब पुलिस ने धर दबोचा