विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शीला के विरोधी भीष्म शर्मा पर गिरी गाज, कांग्रेस ने 6 साल के लिए निकाला

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 25 Apr 2019 02:36 PM (IST)

बताया जा रहा है कि शीला दीक्षित ने भीष्म शर्मा को समझाने की कोशिश भी की और मिलने के लिए भी बुलाया लेकिन न वह माने और न मिलने गए।

शीला के विरोधी भीष्म शर्मा पर गिरी गाज, कांग्रेस ने 6 साल के लिए निकाला
शीला के विरोधी भीष्म शर्मा पर गिरी गाज, कांग्रेस ने 6 साल के लिए निकाला

नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव-2019 के मद्देनजर जहां दलबदलुओं को आनाजाना जारी है, इस बीच कांग्रेस के लिए बुरी खबर आ रही है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पार्टी () अध्यक्ष शीला दीक्षित ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक भीष्म शर्मा को छह साल के लिए पार्टी निष्कासित कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित को यह बड़ा निर्णय इसलिए लेना पड़ा, क्योंकि भीष्म शर्मा लंबे समय से बगावती तेवर अपनाए हुए थे। 

बताया जा रहा है कि शीला दीक्षित ने भीष्म शर्मा को समझाने की कोशिश भी की और मिलने के लिए भी बुलाया, लेकिन न वह माने और न मिलने गए।

यहां पर बता दें कि अजय माकन कैंप के माने जाने वाले भीष्म शर्मा शीला दीक्षित को अध्यक्ष भी नहीं बनने देना चाहते थे। उम्मीवादवरों के ऐलान के कई दिन बाद अब शीला और जेपी अग्रवाल की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे हैं।