यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Congress News: कांग्रेस भी हुई हाईटेक, अब ऐप के जरिये ले सकेंगे कांग्रेस की सदस्यता
Delhi Congress News अब कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए कांग्रेस पार्टी ऐप को डाउनलोड करके तीन चरणों में पंजीकरण ...और पढ़ें

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेट के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत की ही। इसमें पार्टी की सदस्यता पारंपरिक रूप में ही रहेगी, केवल सदस्यता पाने का स्वरूप बदलकर डिजिटल कर दिया गया है। अब कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए कांग्रेस पार्टी ऐप को डाउनलोड करके तीन चरणों में पंजीकरण करके आइडी जेनरेट करनी होगी। इसके बाद अपनी जानकारी सब्मिट करके सेल्फी लेकर डिजीटल आइकार्ड बन जाएगा। कांग्रेस का सदस्यता शुल्क पांच रुपए ही रहेगा।
अनिल चौधरी ने बताया डिजिटल सदस्य बनते समय वोटर आइकार्ड नंबर डालना अनिवार्य होगा, क्योंकि इसके साथ सदस्य की पोलिंग बूथ तक की जानकारी मिलेगी। चौधरी ने मौके पर ही पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल को डिजिटल रुप से कांग्रेस का सदस्य बनाया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ, पूर्व सांसद रमेश कुमार, सभी प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज और प्रवक्ता डा नरेश कुमार सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्टी के दिल्ली प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना सोच और विचार के साथ काम करने के लिए हुई थी जिसकी प्राथमिकता हमेशा जनसेवा, राष्ट्र समर्पण की राजनीति रही है, न कि पावर में आकर सत्ता हासिल करने की। उन्होंने आम जनता से आहवान किया कि आज पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दाम लोगों की पहुंच से दूर हो रहे है जिसका कांग्रेस के जन जागरण अभियान के तहत पोल खोल अभियान में उजागर करें।
अनिल चौधरी ने कहा कि 135 वर्ष पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का सदस्य बनना एक गर्व की बात है। कांग्रेस के इतिहास में सैंकड़ो ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने किसी न किसी रुप में पार्टी और देश का नेतृत्व किया है। कांग्रेस का सदस्यता अभियान एक नवंबर 2021 से 31 मार्च, 2022 तक चलाया जाएगा, जिसको 14 जिलों में लगभग 14000 पो¨लग स्टेशनों पर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में प्रति बूथ पर करीब 800-1000 वोटर हैं और सभी ब्लाक और जिला कांग्रेस कमेटियों में बूथ स्तर पर डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए ट्रे¨नग कैम्प के द्वारा ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
दलित भोज में दलित पुत्र सम्मान
प्रदेश कार्यालय में ही एक अन्य कार्यक्रम में दलित वर्गों के प्रमुख प्रतिनिधियों के सम्मान में दलित भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दलित समाज की सेवा में अपना उत्कृष्ठ योगदान देने के लिए दलित पुत्र सम्मान दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष जयकिशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी, सभी उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक उपस्थित थे।
