विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली मेट्रो और एक्वा लाइन मेट्रो के बंद होने से बढ़ी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को परेशानी

By Jp YadavEdited By:
Published: Wed, 12 May 2021 08:14 PM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 08:50 AM (IST)

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली मेट्रो रेल निगम द्वारा अपनी सेवाएं बंद करने से उन डॉक्टरों ...और पढ़ें

Delhi Metro News: दिल्ली-एनसीआर की तीनों मेट्रो सेवाएं बंद होने से 6 से अधिक शहरों के लोग परेशान
Delhi Metro News: दिल्ली-एनसीआर की तीनों मेट्रो सेवाएं बंद होने से 6 से अधिक शहरों के लोग परेशान

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। राजधानी दिल्ली के साथ यूपी और हरियाणा में भी आगामी 17 मई तक जारी रहने वाले लॉकडाउन के कारण इस बार दिल्ली मेट्रो की ट्रेन सेवाएं भी बंद हो गई हैं। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत अस्पतालों में कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मी मसलन नर्स और वार्ड ब्वॉय के अलावा अन्य सरकारी कर्मचारियों को हो रही है। दिल्ली मेट्रो का परिचालन बंद होने से ऐसे लोग भी परेशान हैं, जो आवश्यक सेवाओं से जुड़े हैं। दरअसल, ऐसे लोग शारीरिक दूरी के नियमों को पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से मेट्रो में यात्रा कर गंतव्य तक पहुंच जाते थे, लेकिन अब उन्हें सार्वजनिक बसों का सहारा लेना पड़ रहा है, या फिर कैब का। कैब करने से यात्रा खर्च बढ़ जाता है, जबकि बसों के जरिये सफर करने के दौरान अधिक समय लग रहा है। दोनों ही स्थितियों में एक में पैसा तो दूसरे में समय जाया हो रहा है।

वहीं, बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली मेट्रो  रेल निगम द्वारा अपनी सेवाएं बंद करने से उन डॉक्टरों, नर्सों, हेल्थवर्करों, सफाई कर्मचारियों की दिक्कत बढ़ गई है। खासकर देर शाम तक ड्यूटी करने वाले कर्मचारी दिल्ली मेट्रो पर निर्भर थे, अब उन्हें बसों में धक्के खाने पड़ रहे हैं या फिर कैब बुक कर अधिक पैसा चुकाना पड़ रहा है। 

ये लोग अधिक परेशान

  • नर्स
  • वार्ड ब्वॉय
  • शिक्षक
  • सफाई कर्मचारी
  • स्वयंसेवक (जिनकी ड्यूटी कोरोना सेंटर पर लगी है)
  • सुरक्षा कर्मी
  • सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स
  • दिल्ली पुलिस कर्मचारी
  • डीटीसी के चालक और परिचालक

एक्वा लाइन मेट्रो बंद होने से दिल्ली और नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोग परेशान

दिल्ली में काम करने वाले ज्यादातर लोग नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। लॉकडाउन लगने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन भी 17 मई तक बंद है। ऐसे में आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को दिल्ली जाने में बड़ी परेशानी हो रही है। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले दिल्ली के निजी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय हैं, लेकिन एक्वा लाइन बंद होने से उन्हें एक घंटे अधिक समय देना पड़ रहा है।

Lunar Eclipse, Chandra Grahan 2021: 26 मई को लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें- टाइमिंग और सूतक काल के बारे में

गुरुग्राम रैपिड मेट्रो भी बंद, दिल्ली आने हुआ मुश्किल

दिल्ली से फरीदाबाद के चलने वाले मेट्रो सेवा के अलावा गुरुग्राम रैपिड मेट्रो रेल भी बंद है। इससे दिल्ली से गुरुग्राम के बीच आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों का सफर महंगा हो गया है। ऐसे में लोगों को अपने निजी वाहन का सहारा लेना पड़ रहा है।

इन शहरों के लोग परेशान

  1. गाजियाबाद
  2. साहिबाबाद
  3. नोएडा
  4. ग्रेटर नोएडा
  5. पलवल
  6. बहादुरगढ़
  7. गुरुग्राम
  8. फरीदाबाद