विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड, AQI पहुंचा 300 से नीचे; IMD का यलो अलर्ट

Published: Thu, 02 Jan 2025 07:29 AM (GMT+05:30)

Delhi Weather Update दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखा गया। नोएडा सेक्टर-116 को छोड़कर लगभग ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जागरण फोटो
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जागरण फोटो

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही कड़ाके की ठंड।
  2. आज दिल्ली में एक्यूआई 300 से नीचे रहा है।
  3. मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के चलते गुरुवार को हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखा गया। नोएडा सेक्टर-116 को छोड़कर लगभग सभी जगहों का एक्यूआई 300 से नीचे रहा। नोएडा सेक्टर-116 में AQI 479 दर्ज किया गया। 

उधर, शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। हालांकि, आज सुबह के समय कोहरे कम ही देखा गया है। आइए आपको बताते हैं कि आज कहां कितना एक्यूआई रहा है।

देखें आज सुबह कहां कितना रहा AQI

स्थान  AQI
नोएडा सेक्टर-116 479
दिल्ली वजीरपुर 249
ITI जहांगीरपुरी दिल्ली 227
पंजाबी बाग दिल्ली 245
मुंडका दिल्ली 212
अलीपुर दिल्ली 219
लोनी गाजियाबाद 157
नोएडा सेक्टर-125 155
इंदिरापुरम गाजियाबाद 182
गुरुग्राम  161

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

वहीं, मौसम विभाग ने ठंड को लेकर यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान था कि बृहस्पतिवार सुबह ज्यादातर स्मॉग एवं मध्यम श्रेणी का कोहरा रहेगा। कहीं-कहीं घना कोहरा भी हो सकता है। लेकिन आज सुबह कोहरा बहुत कम देखा गया है।

न्यूनतम तापमान रह सकता है आठ डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और आठ डिग्री रह सकता है। यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

बुधवार को रहा ऐसा हाल

बता दें कि बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।यह पांच सालों में सबसे कम है। इससे पहले 2020 में एक जनवरी को अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

साल के पहले दिन नहीं मिला एक्यूआई डाटा

साल के पहले दिन बुधवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से एनसीआर के किसी भी शहर का एक्यूआई डेटा नहीं मिल सका। तकनीकी खामी से सीपीसीबी के पोर्टल पर एयर क्वालिटी बुलेटिन ही जारी नहीं हुआ। वैसे यह तकनीकी खामी नववर्ष की पूर्वसंध्या मंगलवार से ही चल रही है।

मंगलवार को बुलेटिन तो जारी हुआ, लेकिन समीर एप नहीं चला। बुधवार को समीर एप भी अपराहृन तीन बजे के बाद अपडेट नहीं हुआ। अपराहृन तीन बजे दिल्ली का एक्यूआई 278 रहा, जो कि खराब श्रेणी में आता है।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: पांच साल में सबसे ठंडा रहा नए साल का पहला दिन, आज के लिए IMD ने यलो अलर्ट किया जारी

सीपीसीबी के सदस्य डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि यह परेशानी एनआइसी के सर्वर की खामी के कारण हो रही है। दूसरी तरफ स्विस कंपनी के आइक्यू एयर एप पर शाम सात बजे दिल्ली का एक्यूआइ 281 रहा। यह भी खराब श्रेणी में ही है।

यह भी पढ़ें- यमुना पर रोप और केबल-वे विकसित करेगा DDA, दिल्लीवासियों को मिलेगा प्रदूषण मुक्त सफर का तोहफा

अगर आपको दिन में किसी भी टाइम अपने इलाके का AQI चेक करना है तो आप इस लिंक aqi.org पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।