Move to Jagran APP

शनिवार की सुबह रही इस सीजन की सबसे ज्यादा ठंड, जानिए रविवार से कैसा रहेगा मौसम

ठंड बढ़ रही है इस वजह से लगातार तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है।उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ से आने वाली ठंडी हवा के कारण दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 12 Dec 2021 07:15 AM (IST)Updated: Sun, 12 Dec 2021 09:55 AM (IST)
शनिवार की सुबह रही इस सीजन की सबसे ज्यादा ठंड, जानिए रविवार से कैसा रहेगा मौसम
शनिवार की सुबह सबसे अधिक ठंडी रही।

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। राजधानी में ठंड बढ़ रही है। इस वजह से लगातार तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है। उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ से आने वाली ठंडी हवा के कारण दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक सबसे कम है।

loksabha election banner

लिहाजा इस सीजन में अब तक शनिवार की सुबह सबसे अधिक ठंडी रही। इससे पहले नौ दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग विभाग के अनुसार रविवार को आकाश में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और सुबह में हल्का कोहरा भी होगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले 17 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। जाफरपुर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 7.6 डिग्री सेल्सियस व लोधी रोड में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाफरपुर में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस व लोधी रोड में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बता दें कि मौसम के मिजाज के बदलते ही लोग अब ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का भरपूर प्रयोग कर रहे हैं। वहीं गर्म कपड़ाें का बाजार भी लगातार बढ़ रहा है। वहीं लोग धूप में आराम फरमाते नजर आ जाते हैं। हल्की गुनगुुनी धूप सभी को अच्छी लग रही है। अच्छी बात यह है कि पिछले चार पांच दिनों से धूप भी अच्छी निकल रही है जिसके कारण दिन में तापमान ज्यादा नहीं परेशान करता है। वहीं रात ठंडी होने लगी है। दिल्ली- एनसीआर में जगह- जगह सड़कों के किनारे लोग अलाव तापते मिल जाते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.