विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन दशक के अंधविश्वास को फिर तोड़ने नोएडा आ रहे हैं CM योगी

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 10 Jan 2018 06:29 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jan 2018 10:17 AM (IST)

योगी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से युवाओं को संबोधित करेंगे।

तीन दशक के अंधविश्वास को फिर तोड़ने नोएडा आ रहे हैं CM योगी
तीन दशक के अंधविश्वास को फिर तोड़ने नोएडा आ रहे हैं CM योगी

नोएडा (धर्मेंद्र चंदेल)। दिल्ली से सटे यूपी के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय (12 -16 जनवरी) नेशनल यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आना तय हो गया है। बुधवार तक भी CM योगी का आना तय नहीं था, लेकिन शाम होते-होते इस बात की पुष्टि हो गई कि वह आएंगे और नेशनल यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन भी करेंगे। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी बीएन सिंह ने की है। 

इसे नोएडा का अंधविश्वास तोड़ने के तौर पर देखा जा रहा है। एेसे में योगी आदित्यनाथ 20 दिन के भीतर दोबारा आकर जिले का अंधविश्वास तोड़ेंगे। इससे पहले वह 25 दिसंबर को आए थे, जब पीएम मोदी ने मजेंटा लाइन का उद्घाटन किया। दरअसल, इस तरह का मिथ है कि जो भी तत्काली मुख्यमंत्री जिले के शहर नोएडा में आता है, उसकी कुर्सी चली जाती है। 

यह भी पढ़ेंः मेट्रो के इतिहास में जुड़ा सुनहरा पल, देश में चालक रहित ट्रेन की शुरुआत

बता दें कि पिछले साल 25 दिसंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो की 12 किमी लंबी मेजेंटा लाइन का उद्घाटन किया था। इस दौरान सीएम योगी उनके साथ थे। उन्होंने बॉटेनिकल गार्डन से ओखला बर्ड सेंचुरी स्टेशनों के बीच मेट्रो की सवारी भी की।

सीएम योगी के साथ पीएम मोदी के अलावा, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, आवास तथा शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रमुख मंगू सिंह भी थे।

दरअसल, सीएम योगी के अाने को लेकर अभी तक भ्रम बना हुआ था। बताया जा रहा था कि वह गोरखपुर में आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए जा रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का कार्यक्रम पूर्व में ही निरस्त हो गया था, लेकिन अब यूथ फेस्टिवल के उद्घाटन के लिए योगी आ रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः जानें- क्यों योगी की PM मोदी ने की तारीफ, माया-मुलायम से भी जुड़ा है मामला

वहीं, यूथ फेस्टिवल के मद्देनजर जायजा लेने के लिए मंगलवार को भारत सरकार खेल मंत्रालय के सचिव एके दुबे ने कार्यक्रम स्थल गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मेल व कार्ड के माध्यम से सभी स्थानों पर निमंत्रण भेज दिए गए हैं।

कार्यक्रम स्थल के साथ ही पूरे विवि परिसर में साफ-सफाई व रंग रोगन का काम बधवार को भी जारी रहा। नेहरू युवा केंद्र के पूर्व मेजर जनरल दिलावर सिंह ने भी तैयारियों का जायजा लिया।

यह भी पढ़ेंः बड़ा खुलासाः PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, भटक गया था काफिला

जारी किया गया लोगो

कार्यक्रम का लोगो निर्धारित करने के लिए पिछले चार दिनों से मंथन चल रहा था। कार्यक्रम के लिए चार लोगो तैयार किए गए थे। मंगलवार को एक लोगो को चुना गया। लोगों में तिरंगे के बीच में स्वामी विवेकानंद का फोटो लगाया गया है। मोटे अक्षरों में कार्यक्रम की थीम संकल्प से सिद्धि व यूथ फॉर नेशनल लिखा हुआ है।

मॉक ड्रिल भी की गई

कार्यक्रम की ज्यादातर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इंडोर स्टेडियम में मंच बनाने का काम मंगलवार को जारी रहा। उद्घाटन कार्यक्रम की मॉक ड्रिल बुधवार को हुई। मॉक ड्रिल में वह सभी लोग मौजूद रहे, जिनकी ड्यूटी कार्यक्रम में लगाई गई है। कार्यक्रम में जिन विद्यार्थियों को हिस्सा लेने के लिए आना है वह बृहस्पतिवार को आ जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में चली चालक रहित मेट्रो, चीन-US जैसे गिने-चुने देशों की फेहरिस्त में भारत

प्रधानमंत्री 12 को वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे संबोधित

कार्यक्रम का उद्घाटन 12 जनवरी को होना है। इस दिन लगभग एक बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से युवाओं को संबोधित करेंगे। युवाओं से संबंधित कुछ मुद्दों पर वह युवाओं से भी बात भी करेंगे। 15 जनवरी को यूथ पार्लियामेंट का आयोजन होगा।

लगाई गई हैं 50 बसें

कार्यक्रम में पांच हजार युवा हिस्सा लेंगे। युवाओं को कार्यक्रम स्थल तक लाने व रेलवे स्टेशन तक छोड़ने के लिए पचास बसें लगाई गई हैं। 30 बसें पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली व निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहेंगी। बसें युवाओं को लेकर कार्यक्रम स्थल तक आएंगी। 20 बसें विवि में रहेंगी।

विवि में पढ़ाई होगी प्रभावित

विवि में पढ़ने वाले काफी विद्यार्थियों को कार्यक्रम में वालेंटियर के रूप में लगाया गया है। साथ ही प्रोफेसरों की ड्यूटी भी कार्यक्रम में लगाई गई है। इस कारण विवि में पांच दिनों तक शिक्षण कार्य प्रभावित रहेगा।

हर केंद्र से आएंगे दो युवा

देश के विभिन्न हिस्सों में नेहरू युवा केंद्र के 623 केंद्र हैं। कार्यक्रम में आने के लिए हर केंद्र से दो-दो युवा हिस्सा लेने के लिए आएंगे। साथ ही कार्यक्रम में 40 ऐसे युवाओं को पुरस्कृत किया जाएगा, जिन्होंने प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर किसी क्षेत्र में पुरस्कार जीता है।

अखिलेश यादव ने कहा था- नोएडा जाने का असर दिखा रहा है

इसी महीने की सात जनवरी को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में नोएडा जाने के अंधविश्वास' पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा था कि वह नोएडा तो गए, लेकिन उन्होंने मेट्रो को हरी झंडी नही दिखाई। अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में योगी पर तंज कसते हुए कहा था कि 'नोएडा जाने पर जो अंधविश्वास है वह दिख रहा है।

यह भी कहा था अखिलेश यादव ने

'मैंने तस्वीरों में देखा कि उन्होंने (योगी) मेट्रो सेवा शुरू होने पर झंडी नहीं दिखाई और न ही मेट्रो की शुरूआत वाला बटन दबाया' उन्होंने कहा था कि मैं अंधविश्वास में यकीन करता हूं। अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ने वहां का दौरा किया। अब इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।'