Move to Jagran APP

दिल्ली के मयूर विहार फेस-1 में तीन लेन के फ्लाईओवर का सीएम केजरीवाल ने किया उद्घाटन

मयूर विहार फेज 1 पर तीन लेन के फ्लाईओवर का उद्घाटन सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को कर दिया। इससे लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 06:47 PM (IST)
दिल्ली के मयूर विहार फेस-1 में तीन लेन के फ्लाईओवर का सीएम केजरीवाल ने किया उद्घाटन
दिल्ली के मयूर विहार फेस-1 में तीन लेन के फ्लाईओवर का सीएम केजरीवाल ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मयूर विहार फेज 1 में तीन लेन के फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत दिल्ली सरकार में कई मंत्री और आप नेता भी केजरीवाल के साथ मौजूद रहे। उद्घाटन का कार्यक्रम फ्लाईओवर के ऊपर ही रखा गया था। 

loksabha election banner

मई 2015 में शुरु हुआ था फ्लाईओवर का काम

इस फ्लाईओवर के दोहरीकरण का काम मई 2015 में दिल्ली सरकार ने शुरु किया था। अब यह फ्लाईओवर तैयार हो गया है। फ्लाईओवर के खुलने से नोएडा लिंक रोड से दिल्ली-नोएडा के बीच आने-जाने लोगों को काफी राहत मिलेगी। अभी तक मयूर विहार फेज 1 के सिग्नल फ्लाईओवर पर दिल्ली से नोएडा आने वाला ट्रैफिक गुजरता है। जबकि नोएडा से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक लिंग रोड से होकर आगे बढ़ता है।

 बारापूला फेस-3 का हिस्सा है यह फ्लाईओवर 

दरअसल यह फ्लाईओवर 964 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले बारापूला फेस-3 का हिस्सा है। बारापूला फेस-3  के तहत मयूर विहार फेस-1  से सराय काले खां तक एलिवेटेड रोड बनाई जानी है, लेकिन यमुना खादर इलाके में जमीन अधिग्रहण में आ रही परेशानी को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने तय किया कि जहां तक कोई दिक्कत नहीं है वहां तक इसे बनाकर आम जनता के लिए खोल दिया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.