विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के ओखला लैंडफिल साइट का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम केजरीवाल

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Fri, 03 Mar 2023 03:02 PM (IST)

Okhla Landfill Site दिल्ली एमसीडी में जीत के बाद सीएम केजरीवाल शुक्रवार दोपहर को ओखला लैंडफिल साइट का निरीक्षण करने ...और पढ़ें

दिल्ली के ओखला लैंडफिल साइट का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम केजरीवाल।
दिल्ली के ओखला लैंडफिल साइट का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम केजरीवाल।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार दोपहर को ओखला लैंडफिल साइट का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने साइट पर पड़े कूड़े के बारे में जानकारी ली और जल्द-से-जल्द इसके निस्तारण की भी बातें कही हैं।

अपने ओखला लैंडफिल साइट को निरीक्षण करने पहुंचे ने की जानकारी दिल्ली सीएमओ के ट्विटर हैंडल ने अपने आधिकारिक पेज पर तस्वीरें साझा कर दी है। केजरीवाल ने लैंडफिल साइट पर पहुंचकर और वहां कूड़े के निस्तारण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रोसेसिंग को समझा। 

दिसंबर 2023 के अंत तक कूड़ा साफ होने की उम्मीद: केजरीवाल

निरीक्षण के दौरान सीएम ने कहा कि इस पहाड़ को मई 2024 तक साफ करने का टारगेट है, लेकिन हम कोशिश करेंगे इसे इस साल दिसंबर तक साफ कर दें।

नोट- अभी यह खबर ब्रेक हुई है। लगातार जानकारी के आधार पर खबर को अपडेट किया जा रहा है। कृपया हमारे साथ बने रहें।