यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CM केजरीवाल की दिल्लीवासियों को सौगात: सराय काले खां टी-जंक्शन अब होगा सिग्नल फ्री, जाम से मिलेगी राहत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सराय काले खां फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया है। उद्घाटन के बाद आम लोगों ...और पढ़ें

HighLights
- सराय काले खां फ्लाईओवर का उद्घाटन
- टी-जंक्शन अब होगा सिग्नल फ्री
- प्रदूषण में भी आएगी कमी
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सराय काले खां में आइटीओ और यमुनापार की ओर से आश्रम आने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उद्घाटन कर दिया। फ्लाईओवर के उद्घाटन के दौरान दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी भी मौजूद थी। इससे पहले शनिवार को फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोलकर इसका ट्रायल किया गया है। करीब एक घंटे के ट्रायल के बाद फ्लाईओवर को फिर से बंद कर दिया गया।
केजरीवाल ने फ्लाईओवर का उद्घाटन कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा-
इस तरह के फ्लाईओवर के उद्घाटनों में पहले लोग नहीं आते थे। आप सभी लोगों के आने से मालूम होता है कि इस फ्लाईओवर को लाखों लोगों को फायदा होगा। हमने इस फ्लाईओवर के निर्माण में भी काफी बचत की है। इस फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 66 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, लेकिन हमने इसको 50 करोड़ रुपये में तैयार करा दिया।
आसान हो जाएगा यमुनापार की ओर का सफर
इसे अब आज उद्घाटन के बाद आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा इसके शुरू हो जाने से रिंग रोड पर आइटीओ और यमुनापार की ओर से आश्रम की ओर जाना आसान हो जाएगा।
सिग्नल फ्री बनेगा टी-जंक्शन
गौरतलब है कि सराय काले खां में सिंगल लेन फ्लाईओवर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कंपनी का चयन करने के बाद छह सितंबर 2022 को शिलान्यास किया था। करीब 643 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर पर 65.55 करोड़ रुपये खर्च का अनुमानित बजट रखा गया था।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: 'जहरीली' हुई दिल्ली की हवा, 'खराब' श्रेणी में पहुंचा AQI; वातावरण में छाई धुंध की चादर
तीन लेन के इस सिंगल फ्लाईओवर को जुलाई 2023 में तैयार कर देने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे अब पूरा किया गया है। यह फ्लाईओवर सराय काले खां टी-जंक्शन को सिग्नल फ्री बनाएगा।
कम होगा प्रदूषण
इसके शुरू होने पर रोजाना पांच टन कार्बन गैस का उत्सर्जन कम होगा और जाम में नहीं फंसने से लोगों की सालाना 19 करोड़ रुपये की बचत होगी। परियोजना की कुल कुल लागत साढ़े तीन सालों में निकल जाएगी। सराय काले खां ट्रैफिक के हिसाब से राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में से एक है।
