Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Ramleela: अंगद जैसा बलशाली दिखने के लिए बृजेश गोयल ने बढ़ाया 10 किलो वजन, चौथी बार किया रामलीला में अभिनय

    By Nimish HemantEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 12:50 PM (IST)

    दिल्ली में हो रही रामलीलाओं में बॉलीवुड अभिनेताओं से लेकर राजनेता अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश सचिव बृजेश गोयल ने अंगद जैसा बलशाली दिखने के लिए 10 किलो वजन बढ़ाया है। उन्होंने इस साल राम के भाई भरत का अभिनय करने का मन बना लिया था।

    Hero Image
    Delhi Ramleela: अंगद जैसा बलशाली दिखने के लिए बृजेश गोयल ने बढ़ाया 10 किलो वजन

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित हो रही रामलीलाओं में बॉलीवुड अभिनेताओं से लेकर राजनेता भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा रहे हैं। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआइ) के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश सचिव बृजेश गोयल अंगद की दमदार भूमिका में नजर आए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लालकिले पर आयोजित लवकुश रामलीला में अपने अभिनय से उन्होंने रामलीला के इस महत्वपूर्ण किरदार को जीवंत कर दिया। उन्होंने बताया कि वो रामलीला के मंच पर चौथी बार अभिनय कर रहे हैं।

    सबसे पहले 2018 में अयोध्या व्यापार संघ के अध्यक्ष के तौर पर अभिनय किया था। उस समय जब प्रभु श्री राम को वनवास हुआ था, तो प्रजाजन काफी व्यथित हुई थी। व्यापारियों ने भी अयोध्या नगरी छोड़कर दूसरी जगह कारोबार करने का मन बनाया था।

    हर युग में व्यापार और व्यापार होता रहा है। इसके बाद 2019-20 में कोरोना महामारी की वजह से रामलीलाएं नहीं हुईं। इसके बाद हुई रामलीला में उन्होंने वर्ष 2021 और 2022 में अंगद का रोल किया।

    पहले भरत का अभिनय करने का बना लिया था मन

    बृजेश गोयल ने बताया कि अंगद जैसा बलशाली दिखने के लिए उन्होंने 10 किलो वजन बढ़ाया है। वैसे, उन्होंने इस साल राम के भाई भरत का अभिनय करने का मन बना लिया था। सारी तैयारी हो चुकी थी। बाद में निर्णय हुआ कि बॉलीवुड के नामी अभिनेता मुकेश ऋषि रावण का किरदार निभाएंगे।

    रामलीला में काफी प्रसिद्ध है रावण और अंगद संवाद 

    इसके बाद निर्णय बदल दिया। मुकेश ऋषि पसंदीदा कलाकार हैं। उनकी 100 से ज्यादा फिल्में देखी हैं। रामलीला में रावण और अंगद संवाद काफी प्रसिद्ध है। जब रावण के भरे दरबार में अंगद पांव जमाते हैं, तो कोई भी उनका पांव नहीं उखाड़ पाता। अंगद दरबार में अपनी और प्रभु श्रीराम की शक्ति का प्रदर्शन करते हैं। रावण को सलाह देते हैं कि श्री राम की शरण में चले जाओ, वो क्षमा कर देंगे।

    Also Read-

    रामलीलाओं और दुर्गा पूजा में साकार हो रही दिल्ली की 'नाइट लाइफ', रोमाचंक झूलों के साथ मनोरंजन के कई साधन

    मुकेश ऋषि जैसे बड़े एक्टर के सामने अंगद का अभिनय करना चुनौतीपूर्ण था, हालांकि, उन्हें अवतार गिल, गगन मलिक, समीक्षा भटनागर, जस्सी सिंह, असरानी, शाहबाज खान, रजा मुराद, अखिलेंद्र मिश्रा, राकेश बेदी, सुरेंद्र पाल जैसे मंझे हुए कालकारों के साथ काम करने का अवसर मिला है। उनका अभिनव देखने काफी संख्या में दिल्ली के व्यापारी जुटे थे।

    -बृजेश गोयल, आम आदमी पार्टी के नेता