विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के बजट को लेकर आज CM करेंगे अहम बैठक, कल गुजरात दौरे पर निकलेंगे केजरीवाल

By Jagran News Edited By: Sonu Suman
Published: Sat, 06 Jan 2024 12:39 PM (IST)

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज बजट को लेकर अहम बैठक करेंगे। इसमें वित्त मंत्री आतिशी के साथ ही कई ...और पढ़ें

दिल्ली के बजट को लेकर आज CM करेंगे आज अहम बैठक।
दिल्ली के बजट को लेकर आज CM करेंगे आज अहम बैठक।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज बजट को लेकर अहम बैठक करेंगे। इसमें वित्त मंत्री आतिशी के साथ ही कई अधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद सीएम केजरीवाल रविवार को गुजरात दौरे पर निकलेंगे। बता दें केजरीवाल का पहले तीन दिवसीय गुजरात दौरा प्रस्तावित था, लेकिन बजट से जुड़ी मीटिंग के कारण यह अब दो दिन का होगा।

बता दें, केजरीवाल को ईडी ने पूछताछ के लिए तीन बार समन भेजा है, लेकिन वह कभी शामिल नहीं हुए। बीते 3 जनवरी को भी उन्हें समन भेजा गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। उनका कहना था कि बीजेपी उन्हें चुनाव प्रचार से रोकना चाहती है, इसलिए वह ईडी के जरिए उन्हें गिरफ्तार कराना चाहती है। उन्होंने एक चिट्ठी लिखकर भी ईडी से कुछ सवाल पूछा था और उन्होंने आरोप लगाया था कि वह इसका जवाब नहीं देना चाहती।

ये भी पढ़ें- स्वाति मालीवाल को राज्यसभा का टिकट, AAP ने दिल्ली से उतारे तीन उम्मीदवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।