विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम केजरीवाल बोले- अमेरिका कर रहा दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ, केंद्र ने मनीष सिसोदिया के घर भेजी CBI

By Abhishek TiwariEdited By:
Published: Fri, 19 Aug 2022 09:28 AM (IST)

CBI Raid मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर हमला बोला है। ...और पढ़ें

केजरीवाल बोले- अमेरिका कर रहा दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ, केंद्र ने मनीष सिसोदिया के घर भेजी CBI
केजरीवाल बोले- अमेरिका कर रहा दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ, केंद्र ने मनीष सिसोदिया के घर भेजी CBI

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के घर आज यानी शुक्रवार सुबह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम पहुंची। उपमुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि ये छापेमारी दिल्ली की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में की जा रही है।

75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया- केजरीवाल

इस मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियों के घर रेड और गिरफ्तारी हो रही है। 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया। दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।

एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्ययॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने सीबीआई भेजी। CBI का स्वागत है। पूरा cooperate करेंगे। पहले भी कई जांच/रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।

सीबीआई आई है, उसका स्वागत है- मनीष सिसोदिया

इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, "सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नंबर-1 नहीं बन पाया।"

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, "हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।"

उन्होंने आगे कहा, "ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। हम दोनों के ऊपर झूठे आरोप हैं। अदालत में सच सामने आ जाएगा।"