विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किराड़ी में AAP MLA अनिल झा के जन्मदिन समारोह में हंगामा, शर्मा कॉलोनी के लोगों के साथ हाथापाई, FIR दर्ज

Published: Fri, 29 Aug 2025 04:40 PM (IST)

किराड़ी में AAP विधायक अनिल झा के जन्मदिन कार्यक्रम में शर्मा कॉलोनी के लोग पानी की समस्या लेकर पहुंचे। इस ...और पढ़ें

विधायक की बर्थडे पार्टी में हंगामा, एक-दूसरे पर हाथापाई का आरोप
विधायक की बर्थडे पार्टी में हंगामा, एक-दूसरे पर हाथापाई का आरोप

HighLights

  1. AAP विधायक अनिल झा के जन्मदिन पर हंगामा |
  2. शर्मा कॉलोनी के लोगों ने पानी की समस्या बताई |
  3. दोनों पक्षों में हाथापाई, पुलिस में शिकायत |

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। किराड़ी से आम आदमी पार्टी विधायक अनिल झा के जन्मदिन कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। बताया जाता है कि 25 अगस्त को किराड़ी स्थित शीश महल वाटिका में कार्यक्रम के दौरान शर्मा कालोनी के कई लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। वे अपनी समस्या बता रहे थे, तभी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हाथापाई का आरोप लगाते हुए एक-दूसरे के खिलाफ प्रेम नगर थाने में शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी

शर्मा काॅलोनी निवासी गुलशन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि काॅलोनी स्थित घरों में पानी भरा हुआ है। इसकी शिकायत आरडब्ल्यूए के सदस्यों के साथ विधायक अनिल झा को दी थी लेकिन इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 25 अगस्त को काॅलोनी के लोगों को पता चला कि शीश महल वाटिका में विधायक अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। वे मनीष, अमित और अन्य लोग करीब 10:30 बजे शीश महल वाटिका पहुंचे, जहां अनिल झा और उनके कार्यकर्ता मौजूद थे।

काॅलोनी की समस्या बताई, विधायक ने बताया कि वह इस समस्या पर काम कर रहे हैं, जल्द ही निपटारा हो जाएगा। आरोप है कि पास खड़े कार्यकर्ता व विधायक के बेटे काॅलोनी के लोगों से बहस करने लगे। फिर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटे को फंसाने का लगाया आरोप

"फेमिली फंग्शन के दौरान रात साढ़े 10 बजे किराड़ी की शर्मा काॅलोनी से 50-60 लोग आए। इन लोगों ने पानी व सड़क ठीक कराने की मांग रखी, जिसे शांतिपूर्वक सुना। इन लोगों को भोजन के लिए भी पूछा, लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जैसे-तैसे जान बचाई। इन लोगों ने ऐसा राजनीतिक षड्यंत्र के तहत किया है। देर रात पानी-सड़क की मांग को लेकर निजी कार्यक्रम में 50-60 लोगों का पहुंचना दर्शाता है कि ये लोग राजनीतिक साजिश के तहत उनके बेटे को फंसाने आए थे। जबकि उनका बेटा व परिवार किराड़ी में नहीं रहता है।"

-अनिल झा, विधायक, किराड़ी

यह भी पढ़ें- चाणक्यपुरी में तेज रफ्तार कार ने रैपिडो बाइकर को मारी टक्कर, घायल को बीच सड़क छोड़ चालक फरार