साकेत मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स के पास मिला तमंचा, CISF ने किया पुलिस के हवाले
साकेत मेट्रो स्टेशन से CISF ने मुनीम आजाद नाम के एक शख्स को तमंचा के साथ पकड़ा। आरोपित के पास से चार गोलियां भी मिली हैं।
By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 05:24 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 05:24 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन से CISF ने मुनीम आजाद नाम के एक शख्स को तमंचा के साथ पकड़ा। आरोपित के पास से चार गोलियां भी मिली हैं। CISF ने मुनीम को पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि मनीम को जब पकड़ा गया तो उस वक्त वह शराब के नशे में था।
पुलिस जांच में पता चला है कि मुनीम आजाद उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का रहने वाला है। फिलहाल वह तमंचा लेकर कहां जा रहा था उसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।
इससे पहले 24 मार्च 2019 को दिल्ली के आनंद विहार मेट्रो स्टेशन से सीआइएसएफ(CISF) ने देसी पिस्टल के साथ एक युवक को पकड़ा था। युवक पिस्टल लिये मेट्रो की सवारी करने जा रहा था। तभी वह सीआइएसएफ के हत्थे चढ़ गया। आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें