विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: निगम स्कूलों के बच्चे बने मुख्य अतिथि, एफसीटीएस का किया उद्धाटन

By Prateek KumarEdited By:
Published: Sat, 04 Jun 2022 09:56 PM (IST)

बच्चों का गुलदस्ता देकर स्वागत भी किया गया। इतना ही जिन स्थानों पर यह मशीनें लगाई गई हैं वहां पर यादगार के लिए बच्चों के हाथों की फिंगर प्रिंट भी लगवाई गई। यह अनोखी पहल दिल्ली नगर निगम के करोल बाग जोन में उपायुक्त शशांका आला ने की है।

पार्षद न होने पर निगम ने स्कूली बच्चों से कराया उद्धाटन।
पार्षद न होने पर निगम ने स्कूली बच्चों से कराया उद्धाटन।

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। जिन कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि महापौर से लेकर राष्ट्रीय नेता, मंत्री और अधिकारी होते थे उसमें पहली बार निगम के स्कूलों के बच्चे मुख्य अतिथि बने। न केवल मुख्य अतिथि बने बल्कि वार्ड की स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगाई गई फिक्ड कंपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (एफसीटीएस) मशीनों का उद्धाटन भी फीता काटकर स्कूली बच्चों ने ही किया। बाकायदा बच्चों का गुलदस्ता देकर स्वागत भी किया गया। इतना ही जिन स्थानों पर यह मशीनें लगाई गई हैं वहां पर यादगार के लिए बच्चों के हाथों की फिंगर प्रिंट भी लगवाई गई। यह अनोखी पहल दिल्ली नगर निगम के करोल बाग जोन में उपायुक्त शशांका आला ने की है। जिसमें निगम के स्कूलों के बच्चों से चारों मशीनों का उद्धाटन कराया गया। उल्लेखनीय है कि अब तक निगम इन एफसीटीएस का उद्धाटन बड़े जोर-शोर से करता था। पार्षद भी क्षेत्र की जनता के साथ इस कार्य का श्रेय लेते थे, लेकिन तीनों निगम (उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी) के एकीकरण के बाद अभी फिलहाल पार्षद और महापौर नहीं हैं। केंद्र गृहमंत्रालय ने महापौर के स्थान पर विशेष अधिकारी की नियुक्ति की है।

यहां-यहां लगे एफसीटीएस

करोल बाग जोन में 13 वार्ड हैं, लेकिन इस जोन में अभी तक एक भी एफसीटीएस नहीं लगा था। शनिवार को चार एफसीटीएस से जोन के डलाव मुक्ति अभियान की शुरुआत हो गई है। निगम बलजीत नगर, वेस्ट पटेल नगर, कर्मपुरा व करोल बाग वार्ड में यह एफसीटीएस लगाए हैं। जिससे यह वार्ड आने वाले एक सप्ताह में डलाव मुक्त हो जाएंगे। जोन में कुल 68 डलाव हैं। जिनके लिए 9 एफसीटीएस लगाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। माह के अंत सभी एफसीटीएस चालू हो जाएंगे। जिससे यह जोन पूरी तरह डलाव मुक्त हो जाएगा।

क्या होता है एफसीटीएस

अब तक लोग सूखा कचरा डलावों के अंदर फेंक कर चले जाते थे। खुले में कचरा पड़े होने के कारण आस-पास बदबू तो होती ही है। जबकि बेसहारा पशु कूड़े में खाना ढूंढते से जिससे गंदगी भी आस-पास हो जाती है। एफसीटीएस एक मशीन हैं जिसमें कचरे को मशीन के अंदर डाल दिया जाता है। कचरा मशीन के अंदर होता है तो बदबू और गंदगी की गुजाइंश खत्म हो जाती है। जबकि एक मशीन में चार डलाव के बराबर कू़ड़ा आ जाता है। इस मशीन प्रेशर से कूड़े के आकार को छोटा कर देती है। इतना ही नहीं इस मशीनों को ट्रक में लाधकर लैंडफिल पर ले जाया जाता है। जिससे बुलडोजर से ट्रक में कूड़ा डालने की प्रक्रिया भी नहीं की जाती है।

अनोखी पहल

इससे लोगों को गंदगी से राहत मिलेगी। यह एक अनोखी पहल है। जिसमें बच्चों को शामिल किया गया है। बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए इन्हें साथ लेकर चलना सबकी जिम्मेदारी है। साथ ही जब यह बच्चे इन मशीनों को देखेंगे को वह स्वच्छता के लिए जागरुक रहेंगे। साथ ही गीला-कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग करने में अपने अभिभावकों भी जागरुक करेंगे।

शशांका आला, उपायुक्त, करोल बाग जोन, एमसीडी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।