Move to Jagran APP

महापर्व छठ: दिल्‍ली के घाट पर दिखा बिहार जैसा नजारा, उमड़ा आस्‍था का सैलाब

दिल्ली सरकार की विभिन्न एजेंसियों का कहना है कि चार दिन के इस महापर्व के लिए करीब 1,000 जगहों पर घाट बनाए गए हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 01:31 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 06:57 PM (IST)
महापर्व छठ: दिल्‍ली के घाट पर दिखा बिहार जैसा नजारा, उमड़ा आस्‍था का सैलाब
महापर्व छठ: दिल्‍ली के घाट पर दिखा बिहार जैसा नजारा, उमड़ा आस्‍था का सैलाब

नई दिल्ली, जेएनएन। बिहार और उत्तर प्रदेश के सबसे पावन पर्व छठ की धूम मंगलवार को दिल्ली में भी दिखाई दे रही है। दिल्ली में बने 1000 घाटों पर छठ व्रती मंगलवार की शाम को छठ महापर्व का पहला अ‌र्घ्य दिया। बता दें कि छठ के दौरान श्रद्धालु खासकर महिलाएं डूबते और फिर उगते सूर्य को ‘अर्घ्य' देती हैं। जानकारी के मुताबिक, पूर्वांचल के लगभग 40 लाख से ज्यादा लोग दिल्ली रहते हैं और हर साल लाखों लोग छठ की पूजा करते हैं। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने 1000 घाट बनाए हैं। 

loksabha election banner

इससे पहले छठ के मौके पर मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश है और इस दौरान सभी सरकारी दफ्तर बंद हैं। दिल्ली सरकार की विभिन्न एजेंसियों का कहना है कि चार दिन के इस महापर्व के लिए करीब 1,000 जगहों पर घाट बनाए गए हैं।

दिल्ली तीर्थ यात्रा विकास समिति के चेयरमैन कमल बंसल की मानें तो पिछले साल सरकार ने छठ पूजा करने के लिए पूरे शहर में 609 जगहों की पहचान की थी। इस बार उसे बढ़ाकर एक हजार किया गया है।  इससे व्रत करने वालों और श्रद्धालुओं को एक या दो किलोमीटर से ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ रहा है। 

तीनों नगर निगमों, पीडब्ल्यूडी और डीडीए के अंतर्गत आने वाले कुछ पार्कों में भी छोटे छोटे तलाब बनाए गए हैं।

दिल्ली में बिहार और उत्तरप्रदेश के लगभग 40 लाख से ज्यादा वोटर हैं और दिल्ली के चुनावों में उनकी मुख्य भूमिका होती है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल छठ के जरिये अपनी राजनीतिक रोटी भी सेंकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.