यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chhath Puja 2021: छठ व्रती महिलाओं ने रखा 36 घंटे का उपवास, बाजार में खरीदारी करने उमड़ी भीड़
Chhath Puja 2021दिल्ली के घाटों पर पूजा अर्चना के लिए श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। इसके साथ ही दिल्ली ...और पढ़ें

नई दिल्ली/ गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। दिल्ली एनसीआर में चार दिवसीय छठ महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है । सुबह के समय छठ व्रती महिलाओं ने अपने घरों में लौकी की सब्जी, अरहर व चने की दाल बनाई। वहीं, मंगलवार को खरना शुरू कर महिलाओं ने 36 घंटे का उपवास रखा। दिल्ली के घाटों पर पूजा अर्चना के लिए श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। इसके साथ ही दिल्ली के बाजारों में भी काफी रौनक रही। महिलाओं ने छठी मैया के लिए पूजन सामग्री खरीदी।

नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद के हिंडन नदी के पास भी श्रद्धालुओं की छठ घाट पर काफी भीड़ आ रही है। पूजा अर्चना वाले घाटों को रंगों से सजाया गया है और कुछ लोगों ने सोसायटी व घरों में अस्थायी छठ घाट तैयार किए हैं ताकि विधिवत पूजा अर्चना के साथ भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया जा सके।

छठ घाट, बाजार और घरों में पर्व से जुडे़ गीत बजने से माहौल भक्तिमय होने लगा है। पूर्वांचल छठ समिति के पदाधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का उपवास रखा है और 11 नवम्बर को उगते सूर्य को अर्ध्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। 
खरना पूजा के दौरान भी साफ सफाई बेहद जरूरी है। खरना पूजा यानी मंगवलार को छठ व्रतियों ने सबसे पहले स्नान किया। इसके स्वच्छ कपड़े पहनते हैं। पूजा की कड़ी में मंगलवार शाम को मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी की आग में साठी के चावल, गुड़ और दूध की खीर बनाई जाएगी। इन सभी व्यंजनों को पूजा के क्रम में छठी मइया को पूरे श्रद्धा भाव के साथ अर्पित किया जाता है।
