विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 'तेज' बारिश होने के आसार

By Jp YadavEdited By:
Published: Sat, 04 Dec 2021 10:08 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 10:15 AM (IST)

भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान यानी रविवार से मौसम फिर करवट लेगा। पश्चिमी ...और पढ़ें

Delhi Weather News Update: 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, 'तेज' बारिश होने के आसार
Delhi Weather News Update: 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, 'तेज' बारिश होने के आसार

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। बदले मौसम के मिजाज के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोग 3 परेशानियों से जूझने लगे हैं। वायु प्रदूषण के साथ-साथ ठंड और कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने इन तीनों समस्याओं का सामना किया। शनिवार सुबह जहां ठंड में इजाफा देखने को मिला तो कोहरे ने भी लोगों को परेशान किया। कुछ स्थानों पर कोहरे के चलते विजिबिलिटी 800 मीटर तक रही, लेकिन दिन चढ़ने का साथ कोहरा गायब हो गया।  उधर, भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान यानी रविवार से मौसम फिर करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आए मौसम बदलाव के कारण आगामी दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके चलते ठंड में इजाफा होना तय है। 

इससे पहले  शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम यानी 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक  यानी 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को दिनभर आंशिक तौर पर बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो रहा है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। साथ ही उत्तरी हिमालय से आने वाली सर्द हवाएं दिल्ली की ठिठुरन बढ़ा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले सप्ताह से तेजी से पारा गिरेगा व सर्दी बढ़ेगी। 

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों, खासकर पूर्वी पंजाब, हरियाणा, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को पूरे दिन हल्की बारिश जारी रही। पांच और छह तारीख को एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा है। पलावत ने कहा कि अगर इस क्षेत्र में मध्यम स्तर की बारिश होती है तो तापमान भी और कम होगा तथा हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हो सकता है।

दूसरी तरफ शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ठंडक भरा ही रहा। दिन भर सूरज और बादलों के बीच लुका छिपी चलती रही। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 21.9 जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 68 से 98 प्रतिशत रहा। शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा हो सकता है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 और 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।