विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: ड्यूटी पर गई महिला बैंक कर्मचारी के घर से लाखों की नकदी और गहने उड़ाए, पति गए थे शहर से बाहर

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Sat, 26 Aug 2023 08:28 AM (GMT+05:30)

Delhi Crime News पीड़िता कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित एक निजी बैंक में कार्यरत हैं। 21 अगस्त की सुबह 11 बजे ...और पढ़ें

Delhi Crime: ड्यूटी पर गई महिला बैंक कर्मचारी के घर से लाखों की नकदी और गहने उड़ाए
Delhi Crime: ड्यूटी पर गई महिला बैंक कर्मचारी के घर से लाखों की नकदी और गहने उड़ाए

HighLights

  1. कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित एक निजी बैंक में कार्यरत है पीड़िता
  2. किसी काम से मुबंई गए थे पति सौरभ अग्रवाल
  3. शिकायत के बाद दर्ज किया गया मामला

दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर पार्ट दो स्थित विनोबापुरी में रहने वाली खुशबू रोज की तरह ड्यूटी के लिए बैंक गई थी। वहीं, उनके पति सौरभ अग्रवाल किसी काम से मुबंई गए थे।

शिकायत के बाद दर्ज किया गया मामला

इसी बीच उनके घर से एक लाख नकद, 200 यूएस डालर, तीन सोने की अंगूठी, एक कान की रिंग, एक सोने की चेन, एक मंहगी घड़ी और 500 ग्राम चांदी के सिक्के चोरी कर चोर फरार हो गए। फिलहाल शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित एक निजी बैंक में कार्यरत हैं। 21 अगस्त की सुबह 11 बजे वह ड्यूटी के लिए बैंक चली गई थी। उनके पति काम से मुबंई गए थे। रात करीब 8.15 बजे वापस आई तो देखा कि मुख्य द्वार टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो आलमारी टूटी हुई थी।

आलमारी के अंदर रखे एक लाख नकद, यूएस डालर व उक्त सामान गायब थे। इस पर उन्होंने तुरंत कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

थोक दर पर आभूषण की बिक्री का लालच देकर करता था ठगी, गिरफ्तार

उधर, ऑनलाइन साइटों पर थोक दर पर सोने व चांदी के आभूषण की खरीद का लालच देकर लोगों के साथ ठगी करने वाले आरोपित को द्वारका जिले की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपित की पहचान उत्तम नगर के मनीष लिंगवाल के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड व पैन कार्ड बरामद किया है।