Move to Jagran APP

बिना अनुमति के तिरंगा यात्रा निकालने पर AAP विधायक के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस का कहना है कि इस यात्रा में दिल्ली सरकार के द्वारा जारी कोरोना नियमों के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया है। पुलिस के रोकने के बाद भी यात्रा निकाली गई। कल्याणपुरी थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

By Jp YadavEdited By: Published: Mon, 16 Aug 2021 12:47 PM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 12:47 PM (IST)
बिना अनुमति के तिरंगा यात्रा निकालने पर AAP विधायक के खिलाफ केस दर्ज
बिना अनुमति के तिरंगा यात्रा निकालने पर AAP विधायक के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। स्वतंत्रता दिवस पर बिना अनुमति के तिरंगा यात्रा निकालने पर दिल्ली पुलिस ने कोंडली से आप विधायक कुलदीप कुमार समेत आप नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस यात्रा में दिल्ली सरकार के द्वारा जारी कोरोना नियमों के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया है। पुलिस के रोकने के बाद भी यात्रा निकाली गई। कल्याणपुरी थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल सतीश कुमार स्वतंत्रता दिवस पर इलाके में गश्त कर रहे थे, वह पैदल गश्त करते हुए दोपहर तीन बजे कल्याणपुरी-21 ब्लाक पहुंचे तो देखा कुछ लोग एक जगह मोटरसाइकिल लेकर जमा हो रहे हैं। अधिकतर लोगों की मोटरसाइकिल पर तिरंगा झंडा लगा हुआ था। करीब जाकर देखा तो यात्रा की अगुवाई आप विधायक कुलदीप कुमार, पार्षद धीरेंद्र कुमार और कोंडली विधानसभा क्षेत्र से आप की इंचार्ज अनीता भट्ट कर रही थी। हेड कांस्टेबल ने विधायक से यात्रा निकालने के लिए पुलिस की अनुमति मांगी तो उन्होंने नहीं दिखाई। यात्रा में शामिल लाेगों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था न ही उनके बीच शारीरिक दूरी थी। हेड कांस्टेबल ने यात्रा निकालने से मना किया तो जनप्रतिनिधियों ने उन्हें नजरअंदाज करते हुए यात्रा कल्याणपुरी बस टर्मिनल की ओर ले गए।

वहीं, कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालने पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है, यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है। तिरंगा यात्रा निकालने से पहले पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने भाजपा के इशारे में पर एफआइआर की है। यात्रा निकालने का उद्देश्य सिर्फ यह था कि लोग अपने वीर जवानों की शहादत को याद करें। इस तरह की एफआइआर से आप के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.