Move to Jagran APP

गंदगी व एकल प्लास्टिक के खिलाफ शुरू हुआ अभियान

महात्मा गांधी के जन्मदिन पर टाउन हाल के सामने स्थित आजाद पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद महापौर ने सफाई कर्मियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारे सफाई कर्मचारी दिन-रात कार्य करते हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 03 Oct 2021 04:30 PM (IST)Updated: Sun, 03 Oct 2021 04:30 PM (IST)
गंदगी व एकल प्लास्टिक के खिलाफ शुरू हुआ अभियान
मोहल्ला सुंदरीकरण और तालाबों व जलाशयों की सफाई के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई है

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। गांधी के जन्मदिन पर उत्तरी नगर निगम ने गंदगी और एकल प्लास्टिक के खिलाफ अभियान शुरू किया है। यह 31 अक्टूबर तक चलेगा। महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की शुरुआत की है। इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम के सभी वार्डो में स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसमें आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन के साथ सभी पार्षद हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके तहत एकल प्रयोग प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने, मोहल्ला सुंदरीकरण और तालाबों व जलाशयों की सफाई के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई है, जिसे 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

loksabha election banner

आजाद पार्क में प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण

महात्मा गांधी के जन्मदिन पर टाउन हाल के सामने स्थित आजाद पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद महापौर ने सफाई कर्मियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारे सफाई कर्मचारी दिन-रात कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने जीवन को इतना ऊंचा उठाया कि शब्दों में इसका वर्णन करना संभव नहीं है। उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांत नैतिक दृष्टि से संसार की अनुपम देन है।

महिलाओं को दिलाया सम्मान

गांधी ने न केवल राजनीति में, बल्कि जीवन के सभी क्षेत्रों में लोगों को अनुकरणीय मार्ग दिखाने की चेष्टा की। संत तो वे थे ही, दीन, दरिद्रों और रोगियों की सेवा में उनका काफी समय बीतता था। गांव की दशा सुधारने, स्त्रियों को शिक्षा और समान अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया। इस अवसर पर शहरी-सदर पहाड़गंज वार्ड समिति की अध्यक्ष सुल्ताना आबाद, क्षेत्रीय पार्षद रवि कप्तान व निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे।

सिद्धीपुरा चौक पर सफाई अभियान

वहीं, उपमहापौर व पार्षद राजेश लावड़िया ने महात्मा गांधी जन्मतिथि पर करोलबाग के सिद्धीपुरा चौक पर सफाई अभियान चलाया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने इलाके को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बापू के सपने को साकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन-2 की शुरुआत की है। इसके तहत भाजपा के करोलबाग जिले में यह अभियान चला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.