Move to Jagran APP

दिल्ली से गुर सीखकर बिहार में बुझाएंगे आग, 50 कर्मचारियों को मिल रहा प्रशिक्षण

अधिकारी ने बताया कि इन कर्मचारियों को फिट रहने के लिए सुबह सबसे पहले व्यायाम कराया जाता है। इसके बाद दमकल उपकरणों की जानकारी देने के साथ उसे चलाना सिखाया जाता है। इनमें वह अत्याधुनिक उपकरण भी हैं जो दिल्ली दमकल विभाग के पास उपलब्ध हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 06:10 AM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 07:55 AM (IST)
बिहार दमकल के 50 कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

नई दिल्ली [धनंजय मिश्रा]। दिल्ली अग्निशमन सेवा के गुरुमंत्र के दम पर अब बिहार में अगलगी की घटनाओं को काबू किया जाएगा। बिहार का दमकल विभाग खुद को दिल्ली के अग्निशमन सेवा की तरह अत्याधुनिक और मजबूत बना रहा है। इसके लिए दिल्ली अग्निशमन सेवा उसकी मदद कर रही है। बिहार दमकल के 50 कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें न केवल उन्हें पढ़ाया जा रहा है, बल्कि दिल्ली में कहीं आग लगने पर मौके पर भी भेजा जा रहा है।

loksabha election banner

छह माह चलेगा प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण छह माह चलेगा। उसके बाद सभी दमकलकर्मी बिहार जाकर अपनी सेवाएं देंगे। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि बिहार के दमकल अधिकारी कुछ समय पहले दिल्ली आए थे। रोहिणी स्थित प्रशिक्षण केंद्र में उन्होंने देखा कि किस तरह से दमकलकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने अनुरोध किया कि बिहार के दमकलकर्मियों को भी ऐसा प्रशिक्षण दिया जाए।

बिहार के 50 कर्मचारियों को किया जा रहा प्रशिक्षित

बिहार सरकार ने इस संबंध में दिल्ली सरकार से बात की। उसके बाद बिहार के 50 दमकलकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इनके बाद बिहार से ही दूसरा बैच प्रशिक्षण के लिए आएगा।

ऐसे सिखा रहे गुर

अधिकारी ने बताया कि इन कर्मचारियों को फिट रहने के लिए सुबह सबसे पहले व्यायाम कराया जाता है। इसके बाद दमकल उपकरणों की जानकारी देने के साथ उसे चलाना सिखाया जाता है। इनमें वह अत्याधुनिक उपकरण भी हैं जो दिल्ली दमकल विभाग के पास उपलब्ध हैं। प्राथमिक प्रशिक्षण के बाद इन्हें आग की काल आने पर वहां भेजा जाता है, लेकिन वहां पर वह आग नहीं बुझाते, बल्कि किस तरह से आग को बुझाया जाता है, यह सीखते हैं। यह भी जानते हैं कि हालात को देखते हुए किस तरह दमकलकर्मी मौके पर निर्णय लेते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में आग लगने की औसतन 100 काल रोज आती है। ऐसे में इन्हें सीखने का यहां अच्छा मौका मिलेगा।

प्रशिक्षकों में एमबीए और इंजीनियर भी

निदेशक ने बताया कि केंद्र के प्रशिक्षकों में एमबीए और इंजीनियर भी शामिल हैं। पूर्व में भी दमकल विभाग कई राज्यों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे चुका है। हाल ही में अरुणाचल प्रदेश सरकार ने भी प्रशिक्षण के लिए संपर्क किया है। इसे लेकर बातचीत चल रही है। उन्हें उम्मीद है कि इस तरह का प्रशिक्षण पाने के बाद अन्य राज्यों के दमकल विभाग भी मजबूत होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.