विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Republic Day Bus Route: गणतंत्र दिवस को लेकर बसों के रूट में बदलाव, इन मार्गों से नहीं गुजरेंगी बसे

By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Thu, 25 Jan 2024 06:15 AM (IST)

गणतंत्र दिवस को लेकर बसों के रूट में बदलाव किया गया है। 26 जनवरी काे आइटीओ इंडिया गेट लालकिला और ...और पढ़ें

दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर बसों के रूट में हुआ बदलाव
दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर बसों के रूट में हुआ बदलाव

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Bus Route Will Be Changed On Republic Day In Delhi: गणतंत्र दिवस को लेकर बसों के रूट में बदलाव किया गया है। 26 जनवरी काे आइटीओ, इंडिया गेट, लालकिला और इसके आसपास के इलाकों में गुजरने वाली बसों के रूट में बदलाव किया गया है।

बदले गए रूट के अनुसार विजय चौक, राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग-बहादुर शाह जफर मार्ग-दिल्ली गेट-नेताजी सुभाष मार्ग पर किसी भी यातायात की अनुमति नहीं होगी।

यह जगहों से नहीं गुजरेगा ट्रैफिक 

26 जनवरी को चार बजे के बाद गणतंत्र दिवस परेड विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ से शुरू होकर सी हेक्सागन, इंडिया गेट, प्रिंसेस प्लेस, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले तक पहुंचेगी।

बता दें कि इस परेड के कारण इस मार्ग पर वाहनों का यातायात प्रातः चार बजे से परिवर्तित रहेगा और यातायात पुलिस के निर्देशों के अनुसार चलेगा।

गुरुवार सुबह 10 बजे से बहादुरशाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग और तिलक मार्ग पर दोनों दिशाओं से यातायात के संचालन की अनुमति नहीं होगी। परेड के आवागमन के बाद ही यातायात को संचालित किया जाएगा।

इन मार्गों का करें इस्तेमाल

उत्तर-दक्षिण जाने को रिंग रोड, आईपी, आश्रम चौक, सराय काले खां, सफदरजंग मदरसा से लोधी रोड, राजघाट, रिंग रोड, एम्स चौक, अरविंदो मार्ग, शंकर रोड, धौला कुआं, पार्क स्ट्रीट, वंदे मातरम मार्ग या मंदिर मार्ग का इस्तेमाल करें।

वहीं पूर्व से पश्चिम जाने के लिए भैंरो रोड, रिंग रोड, धौला कुआं, लोधी रोड, मथुरा रोड, एम्स चौक, अरविंदो मार्ग, वंदे मातरम मार्ग, मंदिर मार्ग, पार्क स्ट्रीट, रिंग रोड, बर्फखाना चौक, बुलवर्ड रोड, फैज रोड, रानी झांसी फ्लाइओवर, शंकर रोड या वंदे मातरम मार्ग के जरिए जा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।