Move to Jagran APP

'ब्रेक थ्रू' के जरिए घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न पर लग रहा लगाम, पढ़िए- इन महिलाओं की कहानी

दिल्ली का कैलाश कॉलोनी स्थित ब्रेक थ्रू संगठन कला मीडिया पॉप संस्कृति और सामुदायिक विकास की शक्ति का उपयोग करके महिलाओं को सशक्त करने और उनके अधिकारों के लिए काम कर रहा है।

By Neel RajputEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 03:35 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 03:35 PM (IST)
'ब्रेक थ्रू' के जरिए घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न पर लग रहा लगाम, पढ़िए- इन महिलाओं की कहानी
'ब्रेक थ्रू' के जरिए घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न पर लग रहा लगाम, पढ़िए- इन महिलाओं की कहानी

नई दिल्ली [रीतिका मिश्रा]। दुनिया भर में कई संगठन लड़कियों की शिक्षा, शीघ्र विवाह, लिंग आधारित हिंसा, पितृसत्तात्मक मानदंडों और प्रथाओं, जलवायु परिवर्तन, अतिवाद, बंदूक नियंत्रण, जातिवाद, जातिवाद और उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली का कैलाश कॉलोनी स्थित ब्रेक थ्रू संगठन कला, मीडिया, पॉप संस्कृति और सामुदायिक विकास की शक्ति का उपयोग करके महिलाओं को सशक्त करने और उनके अधिकारों के लिए काम कर रहा है। ताकि ये महिलाएं उनके सामने आने वाली चुनौतियों का वह डट कर सामना कर सकें। मानवाधिकार संगठन ब्रेकथ्रू समाज में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हो रही हिंसा और भेदभाव को खत्म करने का कार्य करता है।

loksabha election banner

घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न के खिलाफ चलाए अभियान

ब्रेकथ्रू के मुताबिक वह महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करते हैं साथ ही उनकी हर संभव मदद करते हैं। सोहिनी भट्टाचार्या ने बताया कि उनके संगठन ने घरेलू हिंसा के खिलाफ रिंग टू द बेल और यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए शेयर योर स्टोरी अभियान चलाया। इसमें पीड़ित महिला को वीडियो बना कर भेजना होता है। उन्होंने कहा कि ब्रेथ्रू प्रमुख तौर पर हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हो रही हिंसा को समाप्त करने का काम कर रहा है।

नेशन अगेंस्ट अर्ली मैरिज नाट्य ने बदला तब्बू का जीवन-

झारखंड के मूरी शहर की रहनी वाली तब्बू ने जिंदगी जीने के लिए कई सपने संजोए थे, बस उन्हें व्यक्त करने में वह असमर्थ थी। तब्बू को नहीं पता था कि एक दिन ब्रेकथ्रू द्वारा दिखाया गया नाट्य उसकी जिंदगी बदल कर रख देगा। आज तब्बू 21 साल की हो गई हैं और सुनिश्चित उसने किया कि वह उसकी बड़ी बहन की शादी बहुत कम उम्र में नहीं होगी। तब्बू अपनी नौकरी के माध्यम से अपने छोटे भाई-बहनों की शिक्षा का समर्थन कर रही है।

तब्बू बताती हैं कि उसकी परिवर्तन की यह यात्रा तब शुरू हुई जब ब्रेकथ्रू टीम के सदस्यों ने उसके स्कूल में 'चंदा पुकारे' शीर्षक से कम उम्र में शादी के बारे में एक नाटक प्रस्तुत किया। यह नाटक ब्रेकथ्रू के अभियान 'नेशन अगेंस्ट अर्ली मैरेज' का एक हिस्सा था। 'चंदा पुकारे' में चंदा की भूमिका जानने के बाद तब्बू ने अपने सपनों का पीछा करने के संकल्प को और मजबूत किया।

अपने सपनों को पूरा करने के लिए तब्बू की यात्रा पूरे समुदाय और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई। वह उसकी छोटी बहन को विज्ञान की पढ़ाई करने वाली अपने गांव की पहली लड़की है। तब्बू से प्रेरणा लेकर उसके गांव की कई लड़कियां भी अपने घरों से बाहर निकल रही हैं और शिक्षा और रोजगार हासिल कर रही हैं।

ग्रेसी ने मां के हक के लिए उठाई आवाज

ग्रेसी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। हाल हीं में ब्रेकथ्रू द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उसने बताया कि वह किस तरह कि मानसिक यातनाओं का शिकार है। उसने बताया कि उसकी मां घरेलू हिंसा का शिकार है और उन पर उनके साथ हुई हिंसा से वह आहत हुई हैं। उसने बताया कि ब्रेकथ्रू के द्वारा चलाए गए जागरुकता कार्यक्रम के बाद उसने तय किया वह अपनी मां पर पिछले 20 साल से हो रही हिंसा पर अब चुप नहीं बैठेगी और पुरजोर तरीके से आवाज उठाएगी। ग्रेसी बताती हैं कि उसको यह कदम काफी पहले ही उठाना चाहिए था तो आज उसकी मां को इतनी यातनाएं ना झेलनी पड़ती।

ब्रेकथ्रू की सीईओ और अध्यक्ष सोहिनी भट्टाचार्य ने बताया कि ब्रेकथ्रू महिलाओं के अधिकार के लिए कई सालों से आवाज उठाता आ रहा है। उनके मुताबिक वह महिलाओं और लड़कियों के लिए काफी हद तक सुरक्षित स्थान बनाने के लिए कदम उठा रही है। वह बताती है कि वह महिलाओं के लिए एक ऐसा समाज चाहती है जहाँ लिंग आधारित भेदभाव और हिंसा का ना हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.