Move to Jagran APP

ऑस्ट्रेलिया में गर्लफ्रेंड से की 'अजब' हरकत, इंडिया लौटने पर खोला चौंकाने वाला राज

युवती का आरोप है कि इस दौरान दो साल से आरोपी शादी के नाम पर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 08 Jan 2018 02:29 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jan 2018 12:26 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया में गर्लफ्रेंड से की 'अजब' हरकत, इंडिया लौटने पर खोला चौंकाने वाला राज

नोएडा (जेएनएन)। दिल्ली से सटे नोएडा में अजीब मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। यह शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर ऑस्ट्रेलिया गया और फिर वहां उसे छोड़कर इंडिया वापस आ गया। किसी तरह से पैसे जुटाकर गर्लफेंड भारत लौटी तो ब्वॉयफ्रेंड ने उसे पहचानने से ही इन्कार कर दिया। अब गर्लफ्रेंड ने पुलिस में शिकायत दी है। आरोपी का नाम लक्ष्मीकांत है।

loksabha election banner

पीड़िता का कहना है कि परिवारवालों से पैसे लेने के बाद वह वापस लौटी। उसे हैरानी यहां पर आकर तब हुई जब आरोपी ने उसे पहचानने से ही मना कर दिया। आरोपी शख्स मोबाइल फोन के बैक कवर समेत अन्य सामान बनाने की कंपनी का मालिक है।

यह भी पढ़ेंः बेटी ने ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर पिता को मार डाला, रात में दोनों को देखा था साथ

पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड पिछले दो सालों से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। गर्लफ्रेंड की मानें तो कंपनी घाटे में होने पर आरोपी के कहने पर उसने अपना फ्लैट सिर्फ 10 लाख में बेच दिया। पीड़िता की शिकायत पर फेज-3 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः Zoo में बाघ का आहार बन गया युवक, अब युवती के साथ हुई कुछ एेसी ही घटना

जानकारी के मुताबिक, आरोपी लक्ष्मीकांत और लड़की के बीच दो साल संबंध थे। युवती का आरोप है कि इस दौरान दो साल से आरोपी शादी के नाम पर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। इन दो सालों के दौरान उसने बार-बार प्रेमिका के पूछने पर शादी का अपना पुराना वादा दोहराता था। 

यह भी पढ़ेंः छत पर गुल खिला रहे 75 साल के गोपाल, गिनीज बुक तक भी पहुंच गई बात

शादी की जिद से परेशान ब्वॉयफ्रेंड ने बनाई थी इस तरह धोखे की योजना

बताया जा रहा है कि ब्वॉयफ्रेंड अपनी प्रेमिकी की शादी की जिद से इस कदर परेशान हो गया था उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना काफी पहले से ही बनानी शुरू कर दी थी। यह मौका तब आया जब गर्लफ्रेंड शादी की कुछ ज्यादा जिद करने लगी।

यह भी पढ़ेंः हकीकत में दोहराई गई 'My Wife's Murder' की स्टोरी, CCTV फुटेज से खुला राज

20 दिन तक साथ रहे गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड

इस पर योजना को अमलीजामा पहनाते हुए तकरीबन एक महीना पहले बिजनस ट्रिप के नाम पर आरोपी उसे ऑस्ट्रेलिया ले गया। इस दौरान आस्ट्रेलिया में दोनों 20 दिन तक साथ रहे। इसके बाद वह उसे वहीं पर छोड़कर चुपचाप बिना बताए वापस लौट आया।

विदेश में सामान्य था ब्वॉयफ्रेंड का व्यवहार

इस दौरान ब्वॉयफ्रेंड ने इस बात की भनक तक नहीं लगने दी कि वह उसे धोखा देने वाला था। आस्ट्रेलिया में प्रवास के दौरान ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका की हर जिद पूरी की, सिवाय शादी के। 20 दिन तक साथ रहने के दौरान वह गर्लफ्रेंड से सामान्य व्यवहार करता नजर आया। ऐसे में गर्लफ्रेंड भी आश्वस्त रही।

आस्ट्रेलिया में भी शादी का झांसा दे रहा था ब्वॉयफ्रेंड

गर्लफ्रेंड की मानें तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसका प्रेमी उसे यहां पर धोखा देने के लिए लाया है। वह यह मानकर चल रही थी कि उसका प्रेमी भारत वापस आकर उससे शादी करेगा। आस्ट्रेलिया में भी बार-बार पूछने पर प्रेमी ने शादी के लिए हामी भरी थी। 

आस्ट्रेलिया में दर-दर भटकती रही प्रेमिका किसी ने नहीं की मदद

पीड़ित गर्लफ्रेंड का कहना है कि प्रेमी की इस हरकत ने उसे भीतर तक तोड़कर रख दिया था। विदेश में सभी लोग अंजान थे। ऐसे में वह अंजान लोगों से ही मदद मांग रही थी। उसका कहना है कि उसके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। एक वक्त ऐसा भी आया कि उसे भूखे पेट ही रात गुजारनी पड़ी। 

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि युवती की शिकायत के आधार पर शारीरिक शोषण के तहत केस दर्ज किया गया था। 

यह भी पढ़ेंः सामने आई चौंकाने वाली बात, 2 रुपये के सिक्के से रोक लेते थे तेज रफ्तार ट्रेन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.