Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली BJP का खास प्लान, समाज के हर वर्ग तक सुविधाओं को पहुंचाने की योजना

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 06:30 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाएगी। दिल्ली में स्वच्छता अभियान और जनकल्याण कार्यक्रम होंगे जिसमें दिल्ली सरकार भी शामिल होगी। सुनील बंसल के नेतृत्व में कार्यशाला हुई जिसमें वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि यह अभियान सकारात्मक बदलाव लाएगा। अस्पतालों में नए ब्लॉक खुलेंगे और कई गतिविधियाँ आयोजित होंगी।

    Hero Image
    सेवा कार्य के साथ जनता के बीच पहुंचेगी भाजपा।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस दौरान पूरी दिल्ली में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही जनकल्याण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होंगे।

    दिल्ली सरकार भी इस अभियान में शामिल होगी। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनेगा। दिल्ली में भाजपा की सरकार ने भी इस सेवा पखवाड़े में जनसेवा से जुड़े कार्यों का शुभारंभ करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

    अस्पतालों में नए ब्लाक, आयुष्मान आरोग्य मंदिर व अन्य सुविधाओं का उद्घाटन होगा। स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान स्वास्थ्य, शिविर, खेल प्रतियोगिता और चित्रकला जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी।

    कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने बताया कि गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सेवा कार्य दिल्ली के हर वर्ग तक पहुंचाने का लक्ष्य है। सेवा कार्य के साथ ही प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित होगी।

    डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाने के साथ ही सांसद खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। कार्यशाला में दिल्ली प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, दिल्ली सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- Delhi News: रोहिणी सेक्टर-22 में सड़क धंसी, गड्ढे में फंसा डीटीसी बस का पहिया

    comedy show banner
    comedy show banner