Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi: पार्षदों के बीच हाथापाई को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, निगम के गठन में देरी के लिए AAP को बताया जिम्मेदार

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Wed, 11 Jan 2023 11:41 AM (IST)

    भाजपा का आरोप है कि आप विधायकों व पार्षदों के हंगामे के कारण निगम के गठन में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री उपराज्यपाल को पत्र लिखकर संविधान के उल्लंघन के झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्हें सहयोग करना चाहिए।

    Hero Image
    Delhi: पार्षदों के बीच हाथापाई को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) हाउस की बैठक में हुए हंगामे को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने निगम के गठन में देरी के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। ताजा मामले में आज बुधवार सुबह दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा ने एमसीडी हाउस की बैठक में हुए हंगामे को लेकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ आईटीओ चौराहे पर प्रदर्शन किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निगम के गठन में देरी को आप जिम्मेदारः बिधूड़ी

    भाजपा ने आरोप लगाया है कि आप के कारण नगर निगम के गठन में देरी हो रही है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनकी पार्टी के अन्य नेता उपराज्यपाल वीके सक्सेना के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने व लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। आप विधायकों व पार्षदों के हंगामे के कारण निगम के गठन में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री उपराज्यपाल को पत्र लिखकर संविधान के उल्लंघन के झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्हें सहयोग करना चाहिए।

    यमुना सफाई में विफल रही है केजरीवाल सरकार: भाजपा

    यमुना पदी की सफाई को लेकर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) द्वारा उपराज्यपाल की अध्यक्षता में समिति गठित करने पर भाजपा ने दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लिया है। उसका कहना है कि यमुना नदी की सफाई में दिल्ली सरकार के विफल रहने के कारण एनजीटी ने यह कदम उठाया है।

    प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल रही है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने एलजी को पत्र लिखकर प्रत्येक निगम वार्ड में दो पूजा सामग्री केंद्र बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूजन सामग्री विसर्जन से भी यमुना नदी में प्रदूषण बढ़ रहा है।