Move to Jagran APP

कांग्रेस को घेरने की तैयारी, भाजपा 25 जून को मनाएगी आपातकाल विरोधी दिवस

मनोज तिवारी ने कहा कि 25 जून, 1975 को कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया था। उस समय से कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र भी खत्म हो गया है।

By Amit MishraEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 05:24 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 06:04 PM (IST)
कांग्रेस को घेरने की तैयारी, भाजपा 25 जून को मनाएगी आपातकाल विरोधी दिवस
कांग्रेस को घेरने की तैयारी, भाजपा 25 जून को मनाएगी आपातकाल विरोधी दिवस

नई दिल्ली [जेएनएन]। देश में 1975 में आपातकाल लगाकर जनता के मौलिक अधिकारों का हनन किए जाने के विरोध में दिल्ली प्रदेश भाजपा 25 जून को आपातकाल विरोधी दिवस मनाएगी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा आपातकाल बंदी स्मरण समिति की ओर से सोमवार शाम एक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें आपातकाल के दौरान लोकतंत्र बचाने के लिए कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

loksabha election banner

कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो गया है

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि 25 जून, 1975 को कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया था। उस समय से कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र भी खत्म हो गया है। भाजपा दिल्ली के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में आपातकाल विरोधी कार्यक्रम आयोजित करके कांग्रेस के लोकतंत्र विरोधी चरित्र को उजागर करेगी। लोगों को खासकर नई पीढ़ी को यह बताया जाएगा कि कांग्रेस किस तरह से लोकतंत्र की हत्या करती है।

केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल  

समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्र, प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू व सह-प्रभारी तरुण चुघ कार्यक्रम में शामिल होंगे। आपातकाल में दिल्ली से बंदी बनाए गए 200 लोगों एवं अज्ञातवास में रह कर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में अभिनंदन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: भाजपा ने विरोधियों को मात देने के लिए बनाया खास प्लान, सोशल मीडिया पर होगा जोर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.