Move to Jagran APP

भाजपा ने दिल्ली जल बोर्ड पर साधा निशाना, कहा- कैग के 22 पत्र लिखने के बावजूद नहीं दिया जा रहा जवाब

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली जल बोर्ड को दिए गए पैसे का हिसाब सार्वजनिक करने की जरूरत है ।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 02:56 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 02:56 PM (IST)
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता। फाइल फोटो।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली जल बोर्ड को दिए गए पैसे का हिसाब सार्वजनिक करने की जरूरत है। सरकार इसकी जानकारी नहीं दे रही है। भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा 22 पत्र लिखने के बावजूद सरकार जवाब नहीं दे रही है।

loksabha election banner

साठ हजार करोड़ की देनदारी

उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड पर 60 हजार करोड़ रुपये की देनदारी है। पिछले सात साल से जल बोर्ड ने आय-व्यय का लेखा जोखा नहीं दिया है। नियम के अनुसार प्रत्येक तीन माह पर खाते का आडिट जरूरी है।  न यमुना की सफाई हुई न दिल्ली वासियों को साफ पानी मिला। टैंकर माफिया का आतंक बढ़ रहा है। इससे स्पष्ट है कि दिल्ली सरकार द्वारा दिए गए फंड का दुरुपयोग हो रहा है।

हिसाब को सार्वजनिक करने की मांग

भाजपा ने 26 हजार करोड़ रुपये का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की गई तो भाजपा नेताओं को कानूनी नोटिस भेज दिया गया। भाजपा अदालत में जवाब देगी। भाजपा इस तरह के कदमों से नहीं डरेगी और दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.