'केजरीवाल के आतंकियों से है राजनीतिक संबंध, स्थिति स्पष्ट करें सीएम'
भाजपा ने कहा है कि सीएम केजरीवाल पर आतंकवादी से संबंध होने की बात सामने आई है, इसलिए मुख्यमंत्री को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आतंकवादियों से राजनीतिक संबंध रखने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि पजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीन आतकवादियों में से एक गुरदयाल सिंह ने भी स्वीकार किया है कि उसके केजरीवाल के साथ राजनीतिक संबंध है। देश की सुरक्षा के लिए यह बेहद गंभीर मामला है, इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए।
दिल्ली प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजीव बब्बर और प्रवक्ता तेजिन्दर सिंह बग्गा ने प्रेस वार्ता में कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के समय भी केजरीवाल पर एक आतंकवादी के घर में रुकने का आरोप लगा था। अब फिर से उन पर आतंकवादी से संबंध होने की बात सामने आई है, इसलिए मुख्यमंत्री को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए सवाल
बब्बर ने कहा कि आम आदमी पार्टी में रहते हुए प्रशांत भूषण ने कश्मीर में जनमत संग्रह की बात कही थी। उस समय भी केजरीवाल चुप्पी साधे हुए थे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारे लगाने वालों को भी उन्होंने समर्थन दिया था। यही नहीं, पाकिस्तान के खिलाफ सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर भी उन्होंने देश विरोधी तत्वों का मनोबल बढ़ाया था।
यह भी पढ़ें: संतोष की मां ने अरविंद को बताया 'नाग', बोलीं- केजरीवाल ने बेटी को मरवाया
अलगाववाद को बढ़ावा दिया
बग्गा ने कहा कि केजरीवाल ने राजनीति में प्रारंभ से ही अलगाववाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने खालिस्तान की मांग का समर्थन करने वाले जरनैल सिह को विधानसभा चुनाव लड़वाया। वहीं, 49 दिनों की 'आप' सरकार ने राष्ट्रपति से खालिस्तानी आतंकी देवेंद्र पाल सिंह भुल्लर को रिहा करने की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव में जरनैल सिह भिंडरावाले की तस्वीर के साथ उनके पोस्टर पूरे पंजाब में देखे गए थे।
यह भी पढ़ें: कपिल का ब्लॉग बम, केजरीवाल ने फैलाई विश्वास के खिलाफ अवैध संबंधों की अफवाह