Move to Jagran APP

केजरीवाल के खिलाफ ढोल बजाकर वोट मांगेगी भाजपा, बनाया ये चुनावी प्लान

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली भाजपा ने मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ढोल बजाओ आंदोलन शुरू किया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 01:42 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 01:42 PM (IST)
केजरीवाल के खिलाफ ढोल बजाकर वोट मांगेगी भाजपा, बनाया ये चुनावी प्लान

 नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली भाजपा ने मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ढोल बजाओ आंदोलन शुरू किया है। रविवार को केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इसकी शुरुआत की और कहा कि यह अभियान दिल्ली की सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा।

loksabha election banner

प्रभातफेरी लगाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा और आरडब्ल्यूए के लोग दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रभातफेरी निकालते और पार्को में ढोल बजाते नजर आएंगे। इस आंदोलन का नाम दिल्ली बचाओ-केजरीवाल भगाओ रखा गया है। विजय गोयल ने कहा कि अन्ना आंदोलन के समय केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ झंडा उठाया था, लेकिन आज उन्होंने उस आंदोलन की आत्मा को मारने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कहती है कि शिक्षा में बड़ा कार्य किया है, लेकिन 100 में से एक स्कूल में स्वीमिंग पूल बनाने से बड़ा कार्य नहीं होता।

मनोज तिवारी ने गिनाए केंद्र सरकार के काम

मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार ने कई कार्य किए हैं। एक ओर यमुना की सफाई का कार्य चल रहा है तो दूसरी ओर दिल्ली को जाम मुक्त बनाने का प्रयास चल रहा है। पिछले चार साल में केंद्र ने दिल्ली को 50 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट दिए। दिल्ली -मेरठ एक्सप्रेस वे एक अप्रैल से पहले शुरू हो जाएगा। इससे गीता कालोनी और भजनपुरा को जाम से मुक्ति मिलेगी।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि उन्हें दुख है कि केजरीवाल करदाताओं के पैसे को एक धर्म विशेष के लोगों को वेतन के रूप में बांटना चाहते हैं। ऐसा करके वह दूसरे धर्मो के लोगों को नीचा दिखाना चाहते हैं।

अहंकार से ज्यादा जीत को अहमियत

2019 की रणभेरी बजने के साथ ही भाजपा के धुर विरोधी नेता अहंकार को छोड़कर अब लोकसभा चुनाव की जीत को अहमियत देते दिखाई दे रहे हैं। रविवार को ऐसा ही नजारा केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के आवास पर उस समय देखने को मिला, जब दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और गोयल ने एक मंच पर आकर यह संदेश देने की कोशिश की कि अब वह साथ-साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि मनोज तिवारी के दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा की राजनीति में कई ऐसे मौके आए जब दोनों नेताओं में शीत युद्ध जैसे हालात देखे गए। इस बीच मनोज तिवारी ने कहा कि गोयल सांसद चाहें कहीं से भी हों, लेकिन वह अपने जूनियर्स का सम्मान करते हैं। कार्यक्रम में गोयल को गदा भेंट करते हुए तिवारी ने कहा कि इसका सही प्रयोग होना चाहिए।

दिल्ली-एनसीआर की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.