विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'स्वाति मालीवाल के साथ हो रही है साजिश', BJP ने केजरीवाल और संजय सिंह के साथ विभव कुमार की फोटो की जारी

Published: Thu, 16 May 2024 09:35 AM (IST)

भाजपा ने Arvind Kejriwal और Sanjay Singh के साथ विभव कुमार की फोटो जारी कर आम आदमी पार्टी पर हमला ...और पढ़ें

भाजपा ने केजरीवाल व संजय सिंह के साथ विभव कुमार की फोटो जारी की।
भाजपा ने केजरीवाल व संजय सिंह के साथ विभव कुमार की फोटो जारी की।

HighLights

  1. आम आदमी पार्टी के चरित्र में झूठ, धोखा व साजिश- सचदेवा
  2. आप कार्यकर्ता संतोष कोली की मौत संदेह के घेरे में - बीजेपी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया में एक फोटो जारी कर सांसद स्वाति मालीवाल के साथ साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है। सचदेवा का कहना है कि यह तस्वीर बुधवार की रात लखनऊ एयरपोर्ट पर ली गई है जिसमें केजरीवाल, उनके निजी सचिव विभव कुमार और सांसद संजय सिंह हैं।

विभव पर स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास में मारपीट करने का आरोप है। संजय सिंह ने भी प्रेसवार्ता कर इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने इसका संज्ञान लिया है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आम आदमी पार्टी के चरित्र में झूठ, धोखा व साजिश- सचदेवा

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "आम आदमी पार्टी के चरित्र में झूठ, धोखा व साजिश है। लखनऊ एयरपोर्ट की यह फोटो इसका उदाहरण है। जब भी महिलाओं के आत्म सम्मान की बात हई है आम आदमी पार्टी का चरित्र सामने आ गया है। महिलाओं के विरुद्ध अपराध का यह पहला मामला नहीं है।"

संतोष कोली की मौत संदेह के घेरे में- बीजेपी

उन्होंने कहा, "आप कार्यकर्ता संतोष कोली की मृत्यु संदेह के घेरे में है। क्या कारण है कि आम आदमी पार्टी में जब भी कोई महिला ऊंचे पद पर जाती है तो वहां ठहर नहीं पाती है। संजय सिंह ने स्वयं स्वीकार किया है विभव ने मुख्यमंत्री आवास में मालीवाल के साथ अभद्रता की है और मुख्यमंत्री इससे नाराज हैं। संजय सिंह के इस बयान के एक दिन बाद ही केजरीवाल उन्हें व विभव को साथ लेकर उत्तर प्रदेश चले गए। इससे स्पष्ट है कि मालीवाल के विरुद्ध साजिश हुई है।"