विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुजारियों को वेतन देने की मांग को लेकर भाजपा का सीएम के आवास पर प्रदर्शन

By Jp YadavEdited By:
Published: Wed, 15 Dec 2021 01:52 PM (IST)Updated: Wed, 15 Dec 2021 02:10 PM (IST)

देश की राजधानी दिल्ली के विभिन्न मंदिरों में पुजारियों को वेतन देने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के ...और पढ़ें

पुजारियों को वेतन देने की मांग को लेकर भाजपा का सीएम अरविंद केजरीवाल का आवास पर प्रदर्शन
पुजारियों को वेतन देने की मांग को लेकर भाजपा का सीएम अरविंद केजरीवाल का आवास पर प्रदर्शन

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देश की राजधानी दिल्ली के मंदिरों में पुजारियों को वेतन देने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास की ओर जाने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगाई बैरिकैडिंग को तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी आगे बढ़े। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पंजाब के दौरे पर हैं।

गौरतलब है कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सांसद रमेश विधूड़ी को बैरिकेड के पार करा दिया। इसके बाद वह पुलिस की तरफ पहुंच गए। इस दौरान दिल्ली पुलिस अपनी पूरी क्षमता के साथ बैरिकेडिंग के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका।

बीजेपी की मांग है कि दिल्ली के मंदिरों के पुजारियों को उचित वेतनमान दिया जाए। अरविन्द केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी का कहना है कि जब मस्जिद की देखभाल करने वाले काज़ियों और इमामों को वेतन दिया जा सकता है तो मंदिर के पुजारियों को भी वेतन मिलना चाहिए। सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली के मंदिरों की सेवा करने वाले पुजारियों और साधु संतों को किसी तरह का वेतन नहीं दिया जाता है, जे दिल्ली सरकार के भेदभाव को दर्शाता है ।

बता दें कि मंदिर के पुजारियों  को सैलरी देने का मसला नया नहीं है, इससे पहले भी खासकर हिन्दू संगठन आवाज़ उठाते रहे हैं| यह बताना जरूरी है कि अयोध्या में राम मंदिर में श्री रामलला के पुजारियों का वेतन दिहाड़ी मजदूरों से भी कम है। कुछ महीने पहले ही करीब 2 साल बाद रामलला के मुख्य पुजारी के वेतन में डेढ़ हजार की बढ़ोतरी की गई है, जबकि चार अन्य सहायक पुजारियों के वेतन में मात्र 1000 की वृद्धि हुई है। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि श्री रामलला के पुजारी के पद पर आचार्य सत्येंद्र दास ढाई दशक से कार्यरत हैं। इसके बावजूद उनका वेतन मात्र 13000 था, जो अब बढ़कर कुल 14500 प्रति माह किया गया है।

यह भी पढ़ेंः क्या यूपी में आम आदमी पार्टी का समाजवादी पार्टी से होगा गठबंधन? मनीष सिसोदिया ने दिया ये जवाब

 गौरतलब है कि सितम्बर महीने में भी पार्टी के बड़े नेताओं की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी भत्ता देने की मांग को लेकर cm अरविन्द केजरीवाल के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया था।