विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या यूपी में आम आदमी पार्टी का समाजवादी पार्टी से होगा गठबंधन? मनीष सिसोदिया ने दिया ये जवाब

By Mangal YadavEdited By:
Published: Wed, 15 Dec 2021 06:27 PM (IST)Updated: Wed, 15 Dec 2021 06:36 PM (IST)

यूपी विधानसभा चुनाव में क्या आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन होगा। इस सवाल का जवाब हर ...और पढ़ें

नोएडा के सेक्टर - 51में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पीसी करते हुए।
नोएडा के सेक्टर - 51में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पीसी करते हुए।

नोएडा [वैभव तिवारी]। सर्दियों में लोग बेशक ठंड से कांप रहे हों लेकिन यूपी में राजनीतिक माहौल बेहद गर्म है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। सभी पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह का हथकंडा अपना रही हैं। पहली बार यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी किसी से पीछे नही है। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी भी यूपी में चुनाव की तैयारी में जोर-शोर से जुटी है। इसी क्रम में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह बुधवार को नोएडा पहुंचे।

नोएडा के सेक्टर 51 में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन के सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन जनता से है। चर्चाएं तो होती रहती हैं। उनके बयान से ऐसा लग रहा है कि शायद दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की बात आगे नहीं बढ़ पायी है। अभी हाल में ही आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले थे तभी से दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की अटकलें लगने लगी थीं। उन्होंने आगे कहा कि लोगों के पास आम आदमी पार्टी का विकल्प है। यहां पर अभी तक धर्म और जाति पर लड़ने वाली पार्टियां थीं। अब लोगों के तीन पास विकल्प है।

इस दौरान मनीष सिसोदिया ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में रोजगार मांगने पर युवाओं पर लाठियां भांजी जाती हैं। परीक्षा का पेपर लीक होता है। आम आदमी पार्टी अगर यूपी में सत्ता पर काबिज हुई तो प्रति वर्ष 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। बेरोजगारों को प्रति महीने 5 हजार रुपये भत्ता दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी युवाओं से वादा करना चाहती है कि अगर सरकार बनी तो पेपर लीक नही होने दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बजट का 25 फीसदी हिस्सा बजट पर खर्च किया जाएगा।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने पर पार्टी ने 10 लाख युवाओं को नौकरी दी है। 14 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। दिल्ली के स्कूल के बच्चे नौकरी देने वाले बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लोग अपने दम पर सरकार ला सकते हैं। इस दौरान 34 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। हम कर के दिखाएंगे।

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी यूपी में 5 साल में 50 लाख को रोजगार देंगे। ये सपना आम आदमी पार्टी पूरी करेगी। अरविंद केजरीवाल की पार्टी जुमला नही बोलती जमीन पर कर के दिखाती है।