भाजपा सांसद गौतम गंभीर की दादी का 87 साल की उम्र में निधन
पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेट गौतम गंभीर की दादी का निधन हो गया है। वह 87 साल की थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की दादी का निधन हो गया है। वह 87 साल की थीं। गंभीर की दादी कुछ दिन पहले गिर गईं थीं, जिससे उनके कूल्हे के नीचे की हड्डी टूट गई थी।बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार शाम को उनकी अचानक उनकी मौत हो गयी। वह अपने पीछे भर पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं।
जानकारी के अनुसार, गौतम गंभीर की दादी को अभी हाल में ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उनके कूल्हे का ऑपरेशन भी हुआ था।
बता दें कि क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर ने पहली ही बार में पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से गौतम गंभीर के सामने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी और कांग्रेस के उम्मीदवार अरविंद सिंह लवली चुनावी मैदान में थे। जीत के बाद उन्होंने कहा था कि वे सांसद के तौर पर अपने वेतन को लोगों की भलाई के लिए खर्च करेंगे।