विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जब यौन उत्पीड़न की बात हो रही है, तब दिल्ली में नहीं था मैं...', बृजभूषण ने कोर्ट में कही ये बात

Published: Thu, 18 Apr 2024 11:38 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2024 12:50 PM (IST)

महिला पहलवानों से यौन शोषण के मामले में सुनवाई के लिए आज भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा ...और पढ़ें

बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट की सुनवाई के बाद बाहर आते हुए। वीडियो ग्रैब
बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट की सुनवाई के बाद बाहर आते हुए। वीडियो ग्रैब

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। वह यहां महिला पहलवानों से शारीरिक शोषण के मुकदमे में पेश हुए।

इस केस को लेकर बृजभूषण सिंह ने एक नया आवेदन दिया है। उन्होंने अपने आवेदन में इस केस की आगे की जांच कराने की मांग की है। 

मैं दिल्ली में नहीं था उस दिन...

पूर्व सांसद बृजभूषण ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा कि सात सितंबर 2022 को जब यौन उत्पीड़न की बात हो रही है तब  वह विदेश में थे, इसकी सीडीआर रिपोर्ट, दिल्ली पुलिस कोर्ट में जमा करे।

अदालत ने उनके आवेदन पर फैसला 26 अप्रैल तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। अब 26 अप्रैल को ही पता चलेगा कि उनकी याचिका का क्या होगा।

अपने टिकट को लेकर दिया ये जवाब

अदालत की कार्रवाई से निकलकर जब भाजपा सांसद कोर्ट से बाहर आए तो पत्रकारों ने उनसे लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर और टिकट को लेकर सवाल किया।

इस पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कोई साफ जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, 'होई है वही जो राम रचि राखा।' यह कहकर वह आगे निकल गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।