विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हर मानसून में डूब जाती है दिल्ली', बच्चे के सीवर में गिरने की घटना पर बांसुरी स्वराज ने AAP पर बोला हमला

Published: Sun, 04 Aug 2024 11:47 AM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2024 11:52 AM (IST)

भाजपा की ओर से आज दिल्ली में झुग्गी स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ​​ने डिफेंस ...और पढ़ें

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फाइल फोटो
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फाइल फोटो

HighLights

  1. डिफेंस कॉलोनी में स्कूल जाते समय सीवर में गिरा था बच्चा
  2. घटना के वक्त साथ थे पिता, बचाई बच्चे की जान

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी इलाके में बच्चे के सीवर में गिरने की घटना को लेकर सियासत गरमा रही है। ताजा मामले में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बांसुरी स्वराज ने कहा, "आम आदमी पार्टी की पुरानी आदत है, वे कोई काम नहीं करते और जब कोई संकट आता है, तो वे अधिकारियों को दोषी ठहराते हैं। मैनहोल खुलने का यह संकट इसलिए आया है क्योंकि उन्होंने समय पर नालों की सफाई नहीं की।"

आप सरकार पिछले 10 सालों से सत्ता में है और हर मानसून में दिल्ली डूब जाती है। अब जल्दबाजी में वे नाले की सफाई के लिए मैनहोल खोल रहे हैं, लेकिन वे इतने लापरवाह हैं कि वे इसे बंद करना भूल गए। इस लापरवाही से डिफेंस कॉलोनी में एक 7 वर्षीय बच्चा स्कूल जाते समय नाले में गिर गया, सौभाग्य से उसके पिता ने उसे संभाल लिया। आशा किरण में जो हुआ वह आत्मा को कुचलने वाला है। उनकी उपेक्षा क्यों की गई?

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी इलाके में बीते दिन एक बच्चा सीवर में गिर गया था। हालांकि गनीमत रही कि घटना के दौरान आसपास लोग मौजूद थे। जिससे उसे सुरक्षित बचा लिया गया। यहां सीवर का ढक्कन प्लाईबोर्ड से ढका हुआ था, जिस वजह से यह हादसा होते-होते बचा।

भाजपा ने चलाया 'झुग्गी स्वच्छता अभियान'

भाजपा की ओर से आज रविवार को दिल्ली में 'झुग्गी स्वच्छता अभियान' के तहत स्वच्छता अभियान में चलाया जा रहा है। इसमें भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ​​सहित अन्य सांसदों ने भी भाग लिया है। इस दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ​​ने कहा, "आज हम राजीव गांधी कैंप में पहुंचे हैं। झुग्गी स्वच्छता अभियान के तहत यहां आए हैं। यह छोटी-छोटी मुहिम लोगों की जिंदगी में सहूलियत लाने की है। स्वच्छता अभियान 2014 से चलाया गया था और यह अब एक जन आंदोलन बन गया है।"

वहीं, भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, "भाजपा ने हमेशा स्वच्छता अभियान चलाया है, प्रधानमंत्री मोदी का भी स्वच्छता पर हमेशा ध्यान रहता है। आज भाजपा के सभी कार्यकर्ता दिल्ली की प्रत्येक झुग्गियों में गए है। यह सिर्फ आज का अभियान नहीं है बल्कि यह लगातार चलने वाला अभियान है, इसकी शुरुआत झुग्गी-झोपड़ियों से हुई है।"