विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में BJP नेता की जमकर पिटाई, अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भाजपा ने लगाया आरोप

By Agency Edited By: Sonu Suman
Published: Sun, 10 Nov 2024 02:34 PM (IST)

दिल्ली बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट किया- बिजवासन विधायक भूपेंद्र सिंह जून के लोग और उस के वार्ड का अध्यक्ष ...और पढ़ें

दिल्ली में बीजेपी नेता के साथ मारपीट।
दिल्ली में बीजेपी नेता के साथ मारपीट।

पीटीआई, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में रविवार को एक भाजपा नेता के साथ किसी अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर तब दुर्व्यवहार किया, जब वह दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में अवैध बोरवेल काम को रोकने की कोशिश कर रहे थे।

पार्टी ने कहा गया कि यह घटना तब हुई जब भाजपा नेता तेजेंद्र यादव और पार्षद जयवीर राणा तीन-चार अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बोरवेल काम की जांच के लिए इलाके में गए थे। पार्टी के बयान में कहा गया, "हाथापाई के दौरान यादव के सिर पर चोटें आईं और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।" दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

आप के कार्यकर्ता पर लगाया आरोप

दिल्ली बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट किया- बिजवासन विधायक भूपेंद्र सिंह जून के लोग और उस के वार्ड का अध्यक्ष (जल और भू माफिया) अरुण शर्मा के द्वारा देर रात हो रहे अवैध बोरवैल को रुकवाने पहुंचे हमारे मंडल अध्यक्ष कापसहेड़ा तेजेन्द्र यादव पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी अनुसार AAP के कार्यकर्ता अरुण शर्मा 2017 मे भी पानी सप्लाई से जुड़े झगड़े मे गोली चला चुका है, तब 3 महीने जेल रहा था। अभी भी केस चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Delhi Election: दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, पांच बार विधायक रहे मतीन अहमद 'आप' में शामिल