Move to Jagran APP

डेरा सच्चा सौदा संग भाजपा का दिल्ली में चल रहा सफाई अभियान

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली नगर चुनाव में जीत के बाद सफाई को अपनी पहली प्राथमिकता बताया था।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 07 May 2017 10:52 AM (IST)Updated: Sun, 07 May 2017 10:26 PM (IST)
डेरा सच्चा सौदा संग भाजपा का दिल्ली में चल रहा सफाई अभियान

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में हैट्रिक लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी रविवार को स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान चला रही है। इसके तहत आज सुबह 7 बजे क्लीन दिल्ली कैंपेन के तहत राजधानी की सड़कों पर डेरा सच्चा सौदा के एक लाख वॉलंटियर्स के साथ भाजपा मेगा सफाई अभियान में जुटी है। अभियान की शुरुआत इंडिया गेट से हुई।

loksabha election banner

सफाई अभियान में बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ एमसीडी का पूरा अमला उनका साथ दे रहा है। ये लोग दिल्ली की सड़कों के साथ नालियों को भी साफ करेंगे। कार्यक्रम में डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम (डॉ. एमएसजी) के साथ केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और जनरल वीके सिंह भी शामिल होंगे।

बताया गया है कि दिल्ली में सफाई अभियान के बाद वॉलंटियर्स के साथ दूध पार्टी होगी। इसमें लोगों को पीने के लिए गाय का दूध दिया जाएगा।

यह है अभियान का मकसद

भाजपा का मानना है कि इससे एक तो संदेश जाएगा कि भाजपा सफाई को लेकर संजीदा है और जीतने के बाद ये सफाई अभियान की एक शानदार शुरुआत भी होगी। 

गौरतलब है कि दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली नगर चुनाव में जीत के बाद सफाई को अपनी पहली प्राथमिकता बताया था। इसी बयान के बाद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पार्टी के सामने ये प्रस्ताव रखा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.