Move to Jagran APP

Exit Poll के बहाने भाजपा का AAP पर हमला- लोग केजरीवाल से परेशान

मतदान खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम के 270 वार्डों में से 202 से 220 सीट भाजपा को मिलने का अनुमान है।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 02:01 PM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 10:23 PM (IST)
Exit Poll के बहाने भाजपा का AAP पर हमला- लोग केजरीवाल से परेशान

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर रविवार देर शाम आए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की भारी बढ़त से पार्टी नेता गदगद हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू ने एग्जिट पोल के बहाने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पूरी आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। भाजपा नेता श्याम जाजू ने कहा कि हमारा आंतरिक सर्वे भी इसी तरह की बात कह रहे थे। ऐसे में अब एग्जिट पोल से भी यह साफ हो गया है कि भाजपा नगर निगम की सत्ता में फिर से आ रही है।

loksabha election banner

वहीं, अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि दिल्ली वालों ने झूठ को नकार दिया है और विकास की बात करने वालों का साथ दिया है। श्याम जाजू बोले कि राज्य के चुनाव अधिकारी की नियुक्ति केजरीवाल सरकार ने की फिर भी उन्हें लगता है कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि लोग केजरीवाल सरकार से परेशान हैं, एग्जिट पोल यही दर्शा रहे हैं।

वहीं, कम मतदान के मुद्दे पर श्याम जाजू ने कहा कि वोटिंग कम होने का कारण तेज धूप और गर्मी रही है, लेकिन लोग फिर भी भाजपा को चुनने के लिए बाहर निकले।

गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम के लिए रविवार को करीब 54 फीसदी मतदान हुआ। अब 26 अप्रैल को नतीजे सामने आएंगे। 

जानें एग्जिट पोल क्या कहते हैं

मतदान खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम के 270 वार्डों में से 202 से 220 सीट भाजपा को मिलने का अनुमान है। वहीं, एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है, उसे 23 से 35 सीटें मिलती दिख रही हैं। उधर, विधानसभा में सूपड़ा साफ करवा चुकी कांग्रेस के लिए ज्यादा राहत की खबर नहीं है। कांग्रेस को 19 से 31 सीटों मिलने के आसार हैं। वहीं, कुछ सर्व में तो उसका सूपड़ा साफ होता दिखाई दे रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.