Move to Jagran APP

भाजपा ने 100 करोड़ टीकाकरण पर मनाया जश्न, अगले दो दिनों तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

100 crore vaccination भाजपा के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में 36 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम करोलबाग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन से यह ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 08:00 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 10:09 PM (IST)
भाजपा ने 100 करोड़ टीकाकरण पर मनाया जश्न, अगले दो दिनों तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान
सभी को लगे टीका इलके लिए कार्यकर्ता करेंगे मेहनत।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। देश में 100 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य हासिल करने पर भाजपा की ओर से पूरी दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया। डाक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा के पदाधिकारी, सांसद व विधायक शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ता इस आंकड़े को और बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे जिससे कि सभी लोगों को टीका लग सके।

loksabha election banner

मजनू का टीला टीकाकरण केंद्र जाकर किया सम्मानित

भाजपा के सभी 14 संगठनात्मक जिलों में 36 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम करोलबाग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन से यह ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मजनू का टीला स्थित टीकाकरण केंद्र में जाकर स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी डाक्टर, स्वास्थ्यकर्मी व विज्ञानियों की परिश्रम से टीकाकरण का यह लक्ष्य हासिल किया जा सका है। टीकाकरण की वजह से कोरोना संक्रमण के मामले कम करने में सफलता मिली है।

100 किलो का लड्डू का हुआ वितरण

इस उपलब्धि पर सांसद प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास पर कार्यक्रम आयोजित कर 100 किलो लड्डू का वितरण किया गया। लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ उत्सव मनाया। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी, सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, कुलजीत सिंह चहल व दिनेश प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि कोरोना से बचाव सभी लोगों का टीकाकरण जरूरी है। अभी भी कई लोगों को टीका नहीं लगा है। इसे ध्यान में रखकर प्रदेश भाजपा के सभी मोर्चों के कार्यकर्ता अगले दो दिनों तक विशेष जागरूकता अभियान चलाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.