विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में कुल तीन ड्राई डे को लेकर भाजपा का AAP सरकार पर तीखा हमला, कहा- भंग हो रही त्योहार की पवित्रता

By Santosh Kumar SinghEdited By: Prateek Kumar
Published: Fri, 28 Oct 2022 04:20 PM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2022 06:58 PM (IST)

आदेश गुप्ता ने कहा कि नई आबकारी नीति में ड्राई डे 21 से कम कर तीन कर दी गई।त्योहार में ...और पढ़ें

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की फाइल फोटो।
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एक बार फिर केजरीवाल सरकार को निशाने पर लिया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि नई आबकारी नीति में ड्राई डे 21 से कम कर तीन कर दी गई। हिंदुओं के त्योहार में भी शराब की बिक्री की जा रही है। इससे त्योहार की पवित्रता भंग होती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर छठ पर ड्राई डे घोषित करने की मांग की गई है, जिससे कि पूजा की पवित्रता बनी रहे। नई आबकारी नीति वापस लेने के बावजूद ड्राई डे नहीं बढ़ाए गए।

यमुना में सफाई का उठाया मुद्दा 

जब भाजपा ने बृहस्पतिवार को यमुना की सफाई का मामला उठाया तब मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निगम चुनाव का मुद्दा नहीं है। मुख्यमंत्री को मालूम होना चाहिए कि यमुना दिल्लीवासियों का मुद्दा है। इसे साफ करने के लिए मुख्यमंत्री ने दिल्ली के लोगों से वादा किया था। उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया गया।

टेंडर जारी होने में लग गए तीन साल 

जल शक्ति मंत्रालय और एनजीटी ने 18 एसटीपी प्लांट के लिए दिल्ली सरकार को पत्र लिखा था। दिल्ली सरकार ने फंड नहीं होने की बात कर यमुना सफाई करने से मना कर दिया था। केंद्र ने इसे अपने हाथ मे लेकर एसटीपी के लिए 2419 करोड़ दिए। लेकिन टेंडर जारी करने में तीन वर्ष लग गए।

आठ साल से नहीं उठा यमुना में सफाई के लिए कोई कदम 

आठ वर्षों में दिल्ली सरकार ने यमुना को साफ करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। सरकार की लापरवाही से यमुना किनारे छठ पूजा करने पर पाबंदी लगा दी गई। भाजपा की मांग है कि यमुना किनारे छठ पर्व मनाने की अनुमति दी जाए। सरकार को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए। यमुना में झाग को छिपाने के लिए हानिकारक रसायन का छिड़काव किया जा रहा है।

उठा रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ योजना 

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय झूठ बोल रहे हैं कि उपराज्यपाल ने 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले -रेड लाइट आन गाड़ी आफ- योजना को मंजूरी नहीं दी है। सच्चाई यह है कि दिल्ली सरकार ने 31 अक्टूबर से इस योजना को लागू करने की फाइल उपराज्यपाल को भेजी गई है।

दिल्ली- एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक