दिल्ली के नजफगढ़ जिले में भाजपा पदाधिकारियों के नाम की घोषणा, कई नए चेहरों को मिला मौका
ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुंदर डागर महामंत्री नरेंदर जाखड़ महामंत्री बबलू डागर प्रभारी अरुण यादव को बनाया गया है। वहीं पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष भवेश झा महामंत्री रमेश चौधरी महामंत्री मनोहर प्रसाद प्रभारी संजय झा को बनाया गया है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भाजपा नजफगढ़ जिले के पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। संभावना जताई जा रही थी कि नवंबर के पहले सप्ताह में इसकी घोषणा हो जाएगी, लेकिन बाद में दिवाली से पहले सूची जारी होने की बात कही गई। अब इसको लेकर चल रही चर्चाओं का दौर खत्म हो चुका है। भाजपा नजफगढ़ जिला के अध्यक्ष विजय सोलंकी ने जिले व मोर्चे के सभी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है। इसमें कई नए चेहरे को जगह मिली है तो कई ऐसे हैं जो पिछली बार भी जिला की टीम में शामिल थे।
विधानसभा क्षेत्र प्रभारी
विकासपुरी के प्रभारी जे पी शर्मा, नजफगढ़ के प्रभारी अशोक शर्मा, मटियाला के प्रभारी राकेश प्रजापति, द्वारका के प्रभारी सुखचैन व उत्तम नगर के प्रभारी हरीश हरजाई को बनाया गया है
जिला पदाधिकारी
जिला पदाधिकारी में महामंत्री के पद पर रमेश शौखंदा, मुकेश मिश्रा व अचल शर्मा को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर संजय राय, राजकुमार भादौरिया, प्रदीप तंवर, योगेश गहलोत, प्रियंका वर्मा, विनय चौहान, पुलकित शर्मा, अनिल तोमर, सुनील जिंदल, शशि प्रभा पाठक को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मंत्री पद पर रवि त्यागी, हिमांशु यादव, संदीप सहरावत कैर, मुनेश यादव, भगवान सहाय, बबीता, मनोज यादव, पुनीता पांडेय, सुधा मिश्रा व प्रवेश सहरावत को नियुक्त किया गया है। वहीं प्रचार मंत्री के पद पर मनोज खंडेलवाल, रवि सोलंकी, कोषाध्यक्ष पद पर पवन सिंगला को नियुक्त किया गया है।
साथ ही कार्यालय मंत्री अजय फोर, सह कार्यालय मंत्री नीरज गुप्ता, मुख्य प्रवक्ता सुनील राजपूत, प्रवक्ता के पद पर सतेंद्र राणा, प्रेमलता गौड़, सुनील कलसी, मेघराज सिरोही, अजय प्रताप सिंह, विजय वीर, संजय बुधवार, मुकेश देशवाल, मीना पटवाल को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मीडिया प्रमुख के पद पर रोहित भाटिया व आईटी प्रमुख प्रशांत गर्ग को बनाया गया है।
मोर्चा के पदाधिकारी
ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुंदर डागर, महामंत्री नरेंदर जाखड़, महामंत्री बबलू डागर, प्रभारी अरुण यादव को बनाया गया है। वहीं पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष भवेश झा, महामंत्री रमेश चौधरी, महामंत्री मनोहर प्रसाद, प्रभारी संजय झा को बनाया गया है। इसके अलावा किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश गहलोत, महामंत्री भगत सिंह सहरावत, महामंत्री अशोक गोदारा, व प्रभारी सुरेंद्र मटियाला को बनाया गया हैै। अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष हरिराम सोलंकी, महामंत्री किशन वीर, महामंत्री इंदर कुमार व प्रभारी नंद किशोर गौतम को बनाया गया है। साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शकील अहमद को बनाया गया है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, महामंत्री विकास चौधरी, विकास त्यागी, हरदीप हुड्डा, प्रभारी संदीप शौकीन को बनाया गया है। साथ ही महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता डबास, महामंत्री शिवानी चौहान, शिवाली शर्मा व प्रभारी मुनेश दहिया को बनाया गया है।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो